आतंकियों के घर में मौजूद होने की सूचना पाकर सेना और पुलिस की संयुक्त टीम कर्नल एमएन राय के नेतृत्व में इलाके में पहुंची और जवानों द्वारा आतंकियों के मकान के घेर लिया गया था।
विज्ञापन
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
2 of 7
पर इससे पहले ही कि सेना और पुलिस आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें मार गिराती, मकान के भीतर से एक बुजुर्ग व्यक्ति बाहर निकला और उसने कर्नल से गुजारिश की कि जवानों को कार्रवाई से रोक लें क्योंकि दोनों आतंकी आत्मसमर्पण करना चाहते हैं।
विज्ञापन
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
3 of 7
सैन्य अफसरों की मानें तो मकान से बाहर निकलर आए बुजुर्ग आतंकी आदिल के पिता थे। अभी आतंकी आदिल के पिता और कर्नल एमएन राय में बातचीत हो ही रही थी कि आदिल का एक भाई भी बाहर आया और उसने भी दोनों आतंकियों (आदिल और शिराज) द्वारा आत्मसमर्पण करने की बात रखी।
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
4 of 7
पर इसी दौरान दोनों आतंकी मकान से अंधाधुंध गोलियां बरसाते हुए बाहर निकले। मौका संभालते ही कर्नल और उनकी टीम ने भी जवाबी कार्रवाई कर दोनों आतंकियों को मार गिराया। पर इस दौरान कर्नल और पुलिस हेड कांस्टेबल संजीवन शहीद हो गए।
विज्ञापन
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
5 of 7
डोडा निवासी हेड कांस्टेबल संजीवन का पूरे राजकीय सम्मान के साथ बुधवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा ने शहीद हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स को संजीवन की शहादत पर फख्र है।
विज्ञापन
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
6 of 7
वहीं, गणतंत्र दिवस पर युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित हुए कर्नल राय को श्रद्धांजलि देते हुए सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने कहा कि कर्नल राय ने देश की खातिर अपने प्राण न्योछावर करने के साथ ही सेना में अफसरों द्वारा आगे बढ़कर नेतृत्व करने की भी बेहतरीन मिसाल पेश की है।
PICS: कर्नल राय की वीरता की कहानी पढ़ छलक जाएंगे आंसू
7 of 7
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कर्नल क्रइ अहम आपरेशनों के दौरान सफल नेतृत्व कर चुके थे। इसके अलावा श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने भी शहीद कर्नल को श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि कर्नल राय दो साल से कश्मीर में तैनात थे।