फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

विज्ञापन
1 of 11
ईद पर भी कश्मीर घाटी हिंसा से अछूती नहीं रही। बीफ बिक्री पर पाबंदी के खिलाफ ईद की नमाज के बाद श्रीनगर और अनंतनाग समेत घाटी के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

2 of 11
इनमें दो दर्जन से ज्यादा जख्मी हैं। पत्थरबाजी के आरोप में श्रीनगर के पुराने शहर से 30 युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

3 of 11
हिंसा की आशंका के चलते ही रियासत में इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद की गईं हैं।

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

4 of 11
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया। पाकिस्तान और आतंकी संगठन अल जेहाद के झंडे लहराए गए।
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

5 of 11
हिंसक झड़पों में में डीएसपी व पांच पुलिसकर्मी समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर है। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

6 of 11
आंसू गैस के गोले दागे गए। श्रीनगर के पुराने शहर में ईदगाह के बाहर ईद की नमाज के बाद बड़ी तादाद में जमा लोगों ने जुलूस निकालने की कोशिश की।
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

7 of 11
सुरक्षा बलों ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारू हो गए। सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया।

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

8 of 11
स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद भी काफी देर तक पथराव होता रहा। नौहाट्टा में भी प्रदर्शन हुए।

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

9 of 11
लाल चौक पर गोवध के एलान के मद्देनजर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। अनंतनाग में भी नमाज के बाद लाल चौक पर बवाल हुआ।

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

10 of 11
पथराव के बाद प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने यहां भी आंसू गैस के गोले दागे। यहां पथराव में एक डीएसपी, एक बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

PICS: ईद की नमाज के बाद घाटी में हिंसा, दर्जनों घायल

11 of 11
अवंतीपोरा और श्रीनगर के पुराने शहर में कुछ स्थानों से गोवध की अपुष्ट सूचनाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें