पाकिस्तान के बाद अब चीन भी भारतीय वॉट्सएप ग्रुप में सेंधमारी कर रहा है। चीन के हैकर्स सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े वॉट्सएप ग्रुपों को अपना निशाना बना रहे हैं। इस मामले में सेना ने अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी भी जारी की है।
विज्ञापन
2 of 6
व्हॉट्सऐप
- फोटो : self
दरअसल भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़ी अहम जानकारी हासिल करने के लिए चीन अपने हैकर्स की मदद ले रहा है। +86 से शुरू होने वाले नंबर बिना किसी जानकारी के आपके वॉट्सऐप ग्रुप में जुड़ जाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
whatsapp
- फोटो : twitter
इसके बाद उस ग्रुप में साझा होने वाली तमाम जानकारियां चोरी करते हैं। सेना ने अपने अधिकारियों को इस मामले में चेतावनी जारी करते हुए अलर्ट कर दिया है। पाकिस्तान की ओर से हाल ही इस तरह की सेंधमारी की गई थी जिसमें सीमा पर तैनात जवानों और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों से सैन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगी जाती थी।
4 of 6
whatsapp
इस हनी ट्रैप का कई शिकार भी हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे पर्दे से पाकिस्तान भी लगा हुआ है। हैकिंग के जरिये सीमा से जुड़ी जानकारियों की मदद से आतंकियों को घुसपैठ कराने में करता है।
विज्ञापन
5 of 6
व्हाट्सऐप
- फोटो : Self
ऐसे करें बचाव
1. समय-समय पर अपने वॉट्सएप ग्रुप को चेक करें, कोई संदिग्ध नंबर +86 से हैं तो उसे तुरंत हटा दें।
2. किसी भी अनजान नंबर के मैसेज से चैट करने से पहले उसकी विश्वसनीयता चेक कर लें।
3. ग्रुप से सभी नंबरों को नाम से सेव करके रखें।
4. किसी भी संदिग्ध नंबर पर सेना और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी न साझा करें।
5. किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस से संपर्क करें।
फेक फोटो से भी रहे सावधान
भारतीय सेना ने अपने ऑफिशियल एकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भारतीय सेना से संबंधित गलत और भ्रमित करने वाले तस्वीर और वीडियो क्लिप पोस्ट किए जा रहें हैं। पूरी तरीके से सत्यापित होने पर ही उसे माने और शेयर करें।