फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

विज्ञापन
1 of 5
जम्मू एंड कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड द्वारा शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में नकल के चलते रियासत में जम्मू के दो सेंटर की परीक्षा का रदद कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने कई श्रेणियों मे ग्रेजुएट लेवल की पोस्ट पर 2014 और 2015 में खाली पड़े कई विभागों में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

2 of 5
इसमें श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, गंदेरबल, बडगाम जैसे घाटी के जिलों में नकल और प्रतियोगियों की मदद करने की शिकायत आई थी। साथ ही प्रतियोगियों के खुले में परीक्षा देने और फोन का इस्तेमाल करने जैसे फोटो में भी सोशल साइटस पर वायरल हो गई थी। बोर्ड के सचिव शबीर अहमद रैना ने बताया कि जम्मू के दो सेंटरों पर प्रतिभागियों ने हंगामा किया था जिसके बाद परीक्षा दो सेंटर पर रद्द की गई है।
विज्ञापन

खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

3 of 5
रैना ने कहा कि बोर्ड अभी शिकायतों को देख रहा है, अगर आगे भी ऐसी शिकायते आती हैं तो सरकार से बातचीत की जाएगी। परीक्षा के कई उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि परीक्षा से पहले प्रतिभागियों की कोई चैकिंग नहीं ली गई और उत्तर पुस्तिका भी उचित प्रक्रिया से नहीं बांटी गई थी।

खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

4 of 5
कई उम्मीदवारों ने ये भी आरोप लगाया परीक्षा हॉल के बाहर कई परिवार वालों ने भी कई सुविधाएं प्रतिभागियों को दिलाई। इसमें गंदेरबल में आरोप लगा कि यहां पर इंटरनेट की सुविधा नकल के लिए उपलब्‍ध कराई गई है। एक उम्मीदवार औवेस तालिब ने कहा कि वह कई दूसरे उम्मीदवारों के साथ मिलकर जम्मू कश्‍मीर सिविल सर्विसेज बोर्ड के कई अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले मैदान में खुलकर हुई चीटिंग, तस्वीरें हुई वायरल

5 of 5

उन्होंने साथ ही दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए प्रदर्शन करने की भी बात कही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई इस परीक्षा में 58,548 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 89,457 लोगों ने आवेदन किया था। परीक्षा रियासत में 236 सेंटर पर आयोजित की गई थी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें