फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 12
रावी नदी पर बने पहले केबल स्टेड ब्रिज ‘अटल सेतु’ ने उत्तर भारत के तीन राज्यों को जोड़ने का काम किया है। 592 मीटर लंबे इस पुल के उद्घाटन के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा हिमाचल के लोग और करीब आ गए।
विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

2 of 12
चार साल की अथक मेहनत से इरकान और एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस पुल को तैयार किया है।

विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

3 of 12
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रक्षा मंत्रालय की इस योजना पर 145.44 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। आपात परिस्थितियों में सेना को पुल से त्वरित प्रेरण किया जा सकेगा।

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

4 of 12
इंजीनियरिंग के इस नायाब नमूने को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने जनसमर्पित किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बने ‘अटल सेतु’ को उनके जन्मदिन से एक दिन पहले जनता को सौंपा गया है। 

विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

5 of 12
इस मौके पर पीएमओ राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह, सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग और जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह व अन्य उच्च सैन्य अफसर उपस्थित थे।

विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

6 of 12
देश का यह चौथा केबल स्टेड ब्रिज है। इससे पहले कोलकाता का हुगली ब्रिज, इलाहाबाद का नैनी ब्रिज और मुंबई का राजीव गांधी सी लिंक इस श्रेणी में हैं।

विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

7 of 12
पुल के आरंभ होने से क्षेत्र में पर्यटन और कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास होगा। इस क्षेत्र के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से डलहौजी आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर खींचेगा।

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

8 of 12
सामरिक कारणों की वजह से कश्मीर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र से जुड़ने का यह वैकल्पिक राह बनेगा। यही कारण है कि रक्षा मंत्रालय ने 1998 में पठानकोट, धार, दुनेरा, बसोहली, बनी, भद्रवाह, डोडा, अनंतनाग को नेशनल हाईवे से जोड़ने का फैसला लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि यह पुल अवाम के अलावा सेना के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

9 of 12
इस पुल के जरिए सेना आपात स्थितियों में इसका उपयोग कर सकेगी। इस पुल के आरंभ होने से पठानकोट और बसोहली के बीच की दूरी 35 किलोमीटर कम हो गई है। इससे समय के साथ तेल की भी बचत होगी।

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

10 of 12
अनोखा केबल स्टेड ब्रिज पर मुख्य रूप से खंभों के ऊपर एक या दो तोरण के साथ डेक बनाया गया है। अतिरिक्त स्पोर्ट पाने के लिए तारों को गार्डर के साथ तिरछा जोड़ा गया है।

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

11 of 12
इस तरह के पुलों पर तोरण प्राथमिक भार असर संरचना करते हैं। कंप्रेशन फोर्स का ज्यादातर भार डेक से तारों पर स्थानांतरित होता है और फिर वहां से तोरणों के जरिए नींव पर इसका भार पड़ता है। केबल स्टेड ब्रिज कम केंद्र वाला गुरुत्वाकर्षण है, जो उसे भूकंप का सामना करने में सक्षम बनाता है।

विज्ञापन

खुल गया देश का सबसे अनोख पुल, देखिए उदघाटन की खूबसूरत तस्वीरें

12 of 12
पुल की खासियत यह है कि इसके मुख्य और पिछली अवधि का संतुलन केबल से होता है। ब्रिज के निर्माण के लिए विशेष रूप से डिजाइन 300 टन केबल की जरूरत पड़ी, जिसे जापान और स्पेन से मंगवाया गया। ब्रिज पर ट्रैफिक के दो लेन हैं और दो फुटपाथ भी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें