फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में चुनौतीपूर्ण हैं दिसंबर के बचे दिन, नापाक हरकत की फिराक में आतंकी, अलर्ट जारी

Sun, 29 Dec 2019 11:19 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
साल के अंतिम दिन सुरक्षाबलों के लिए बेहद अहम हैं। इस समय आतंकी संगठन किसी न किसी प्रकार का खलल डालने की फिराक में हैं। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। पाकिस्तान पुंछ, राजोरी और कठुआ जिले में लगातार फायरिंग करके आतंकियों को धकेलने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
इस समय एलओसी पर बर्फबारी हो रही है। इसलिए घुसपैठ के लिए राजोरी-पुंछ एलओसी, जम्मू-सांबा-कठुआ के इंटरनेशनल बॉर्डर पर से घुसपैठ कराने की लगातार कोशिश की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि हीरानगर और पुंछ में गोलाबारी करने का मकसद ही यही है कि इस तरफ से आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके। इसलिए बार-बार इन इलाकों में गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और सेना की ओर से भी यही कहा गया है कि बार-बार गोलाबारी करके आतंकियों को धकेलने की कोशिश की जा रही है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर कोहरा पड़ रहा है। जिसमें विजिबिलिटी भी कम होती है।

4 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
आतंकी इस फिराक में हैं कि किसी तरह से घुसपैठ करें और सैन्य ठिकानों पर हमला करें। सांबा जिले के बॉर्डर पर भी बीएसएफ की कड़ी नजर है। ताकि आतंकियों की घुसपैठ न होने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा एजेंसियों ने घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा मजबूत कर दी है। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें