फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नए साल पर जम्मू-कश्मीर में मनाना है जश्न, तो जल्दी करिए, वरना बड़ा पछताएंगे

Sun, 29 Dec 2019 01:40 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • पटनीटॉप, कटड़ा में बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद
  • पर्यटन स्थलों पर 70-80 फीसदी तक एडवांस बुकिंग
विज्ञापन
1 of 5
नए साल के जश्न के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 70-80 फीसदी तक होटलों में एडवांस बुकिंग हो गई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अब तक 50-60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। नए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों के साथ बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

2 of 5
पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला
संभाग के प्रमुख पर्यटन स्थल पटनीटॉप में पचास से अधिक होटल हैं, जिनमें 31 दिसंबर और आगामी दिनों के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है। स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां पड़ने के साथ पर्यटकों का यहां पहुंचना शुरू हो गया है। लेकिन अधिकतर पर्यटकों का जमावड़ा 30 दिसंबर की शाम से लगना शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर से मौसम खराब होने की आशंका  है, जिससे पर्यटकों को ताजा बर्फबारी का लुत्फ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
जेकेटीडीसी (जम्मू-कश्मीर टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) के पटनीटॉप में 31 हट और 37 कमरे हैं, जिनमें नए साल के जश्न के लिए 90 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कॉरपोरेशन के अनुसार आगामी दिनों में एडवांस बुकिंग 100 फीसदी तक होने की उम्मीद है। कटड़ा में छोटे बड़े 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं, जिनमें 31 दिसंबर के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है।

4 of 5
साल के आखिरी और नए साल के पहले दिन हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर नए साल की शुरुआत करते हैं। इसके अलावा नए साल के लिए मानसर, सन्नासर में भी पर्यटकों की भीड़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑल जम्मू होटल एंड लगेज एसोसिएशन के चेयरमैन इंद्रजीत खजूरिया का कहना है कि जम्मू का अधिकांश होटल कारोबार कश्मीर से जुड़ा रहता है। पिछले कुछ समय से होटल कारोबार में थोड़ी तेजी आई है, उम्मीद है कि नए साल होटलों में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें