फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी फूलों से सज रहा माता वैष्णो देवी का दरबार, चैत्र नवरात्र में विशेष आकर्षण का बनेगा केंद्र

Fri, 05 Apr 2019 03:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
माता वैष्णो देवी - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र के आगमन से पहले मां वैष्णो देवी के भवन की सजावट तेजी से जारी है। भवन को रंगे-बिरंगे फूलों से सजाने का काम भी शुरू हो गया है। सभी तरह की तैयारियां आज शाम तक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
आधार शिविर कटड़ा में भी विभिन्न मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोगों की तरफ से मुख्य बस स्टैंड पर आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के लिए पंडाल निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।  

 
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के मद्देनजर वैष्णो देवी भवन की सजावट प्राकृतिक फूलों व फलों से शुरू हो चुकी है। सजावट के लिए फूल व फल देश के अलावा विदेशों से भी मंगवाए गए हैं। प्राकृतिक गुफा व निर्मित गुफा के बाहर की सजावट को विशेष अहमियत दी जा रही है। 
 

4 of 5
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लगभग आधा किलोमीटर मार्ग को भी सजाने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से कारीगर पहुंचे हैं। भवन में श्राइन बोर्ड के सौजन्य से शतचंडी महायज्ञ भी आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर, धर्मनगरी के व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान को आकर्षक तरीके से सजाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि के चलते माता वैष्णो देवी दरबार में तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हर वर्ष शारदीय नवरात्र पर धर्मनगरी में महोत्सव का आयोजन होता है। चैत्र नवरात्र के मुकाबले शारदीय नवरात्र में भक्तों की संख्या अधिक रहती है। इसी को देखते हुए कटड़ा में जनता के सौजन्य से चैत्र नवरात्र में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है, ताकि देशभर से आने वाले भक्तों को चैत्र नवरात्र में भी धार्मिक माहौल का अहसास हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें