फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर रातभर बरसाए गोले, तस्वीरें

Sat, 22 Oct 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
विज्ञापन
1 of 6
ceasefire - फोटो : PTI
आईबी से लेकर एलओसी तक शुक्रवार को रात भर गोले बरसते रहे। पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा एलओसी पर भारतीय पोस्टों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई। आरएस पुरा में पांच मवेशी मारे गए। कई मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

2 of 6
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
शनिवार को दिनभर शांति रही। लोग फसल काटने में जुटे रहे। पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल बीएसएफ के जवान गुरनाम सिंह की हालात जीएमसी में स्थिर बताई जा रही है। आईजी बीएसएफ डीके उपाध्याय के अनुसार आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की है। आब्जर्वेशन टावर पर एक जवान को स्नाइपर से निशाना बनाने की कोशिश की गई, लेकिन उसने छलांग लगाकर जान बचाई। इसमें उसके पैर में चोट पहुंची है।   
विज्ञापन

3 of 6
ceasefire - फोटो : PTI
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आरएस पुरा सेक्टर में शुक्रवार रात भर नौ बजे शुरू हुई गोलाबारी रात ढाई बजे तक रुक-रुककर चलती रही। संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान ने सीमा सुरक्षा बल की अब्दुिल्लयां, ट्यूबवेल नंबर पांच और कोराटाना की पोस्ट को निशाना बनाया। बीएसएफ के जवानों ने गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। 

4 of 6
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
अब्दुल्लियां, कोराटाना खुर्द, विधिपुर के गांव में घरों पर मोर्टार के शेल गिरे, जिससे कुछ मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मोर्टार का शेल गिरने से कोराटाना खुर्द के कृष्ण लाल की हवेली में बंधे पांच मवेशी मारे गए, जिनमें दो गाय, दो कट्टे और एक भैंस शामिल हैं। इस गांव के आसपास मोर्टार के कई शेल गिरे हैं, जिनसे ग्रामीण बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन

5 of 6
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
गांव विधिपुर में बलविंदर सिंह के घर पर गिरे मोर्टार के शेल से गेट टूट गया। घर की दीवारें छलनी हो गईं। इसी गांव के तरसेम लाल के घर की छत पर गोला गिरा। छत को काफी नुकसान पहुंचा है। दीवारों में अंदर तक दरारें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
तरसेम ने बताया कि परिवार के सभी लोग दूसरे कमरे में थे, जिससे वह बाल-बाल बच गए। एलओसी पर राजोरी के तरकुंडी इलाके में भी रातभर गोलाबारी होती रही। लोग घरों में दुबके रहे। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें