फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः ऐतिहासिक तीर्थस्थल 'नाग देव' के पास मिली गुफा, जानें यहां से क्या है पांडवों का नाता

Thu, 14 May 2020 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
ऐतिहासिक तीर्थस्थल नाग देव के पास मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
जम्मू संभाग में अखनूर कस्बे से लगभग बीस किलोमीटर दूर ऐतिहासिक तीर्थ स्थल गांव सुमाह के नाग देव स्थान के पास जंगल में एक प्राकृतिक गुफा मिली है। खुदाई का काम जारी है। गुफा में एक शिवलिंग और कई अन्य चीजें मिलने का भी दावा किया गया है। फिलहाल इसकी सूचना न तो पुरातत्व विभाग को दी गई है और न ही स्थानीय पुलिस को।
 
विज्ञापन

2 of 5
ऐतिहासिक तीर्थस्थल नाग देव के पास मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गांव सुमाह के प्राचीन ऐतिहासिक नाग देवता स्थान के मंदिर की पहाड़ी में गुफा होने की संभावना पर महंत द्वारिका दास ने ग्रामीणों की सहायता से दो सप्ताह पहले खुदाई शुरू कराई थी।
विज्ञापन

3 of 5
ऐतिहासिक तीर्थस्थल नाग देव के पास मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
अब तक लगभग डोढ़ सौ फीट खुदाई की जा चुकी है। वहीं गुफा के बीच में तीन और गुफाएं मिली हैं। रोज पांच से दस फीट गुफा की खुदाई हो रही है। क्षेत्र में प्राकृतिक गुफा मिलने पर काफी चर्चा है।

 

4 of 5
ऐतिहासिक तीर्थस्थल नाग देव के पास मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
सनद रहे सुमाह देव स्थान में पहले से ही एक प्राकृतिक गुफा है। मान्यता है कि इस गुफा में पांडवों ने अज्ञातवास का कुछ समय व्यतीत किया था। मंदिर के महंत द्वारिका दास ने कहा कि खुदाई की जा रही है। फिलहाल ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सरकार और प्रशासन की मदद ली जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐतिहासिक तीर्थस्थल नाग देव के पास मिली गुफा - फोटो : अमर उजाला
सरपंच मदनलाल ने बताया कि गांव में पहले से ही एक प्राचीन गुफा है जोकि नाग देवता के धार्मिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। वहीं एक और प्राचीन गुफा मिलना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें