फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जम्मू-कश्मीर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी गाड़ी, मसीहा बने CRPF जवान

Tue, 15 Jan 2019 12:02 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
1 of 5
खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
जम्मू से पटनीटॉप जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान नौ लोग घायल हो गए। सीआरपीएफ के 84 बटालियन की क्यूआरटी ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
बर्फ होने के कारण 50 फुट नीचे से रेस्क्यू आपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। घायलों को शेर-ए-कश्मीर मेमोरियल इमरजेंसी अस्पताल बटोत में भर्ती कराया गया है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
खाई में गिरी गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीआरपीएफ  84 बटालियन ब्रेवो, डेल्टा कंपनी के सहायक कमांडेंट अजय मलिक एवं सहायक कमांडेंट पूजा मलिक भी पहुंचे। 

4 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
घायल होने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सीआरपीएफ 84 बटालियन सहायक कमांडेंट अजय मलिक ने बताया कि उन्हें जम्मू से पटनीटाप जा रहे पर्यटकों की एक गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हमारी क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें