नवाबाद थाना अंतर्गत डोगरा चौक पर शुक्रवार को एक कार में अचानक आग लग गई।   कार में सवार लोगों ने आननफानन में किसी तरह जान बचाई। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनट में कार जलकर राख हो गई। रात के अंधेरे में आग की लपटों को देख दूर तक खड़े लोग नजदीक आ गए। बाद में पानी का टैंकर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया।