डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर हमला करने वाले कमल को लेकर पड़ोसियों ने राज खोले हैं। स्थानी लोग और दुकानदारों को यकीन नहीं था अक्सर गली से चुपचाप निकले वाले कमल ने पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन
1 of 12
Farooq Abdullah Attack
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शांत आचरण, न किसी से लड़ाई न झगड़ा इसके बावजूद कमल सिंह जम्वाल की ओर से डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की कोशिश से पुराने मंडी में उसके रिश्तेदार और मोहल्लेवासी सकते में हैं। कोई समझ नहीं पा रहा है कि आखिर उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इसका जवाब किसी के पास नहीं है लेकिन हर कोई जवाब जानना चाहता है।
वीरवार को पुरानी मंडी में कमल के घर के बाहर सुबह से पुलिस की तैनाती थी। गली में मीडिया का जमवाड़ा था। स्थानी लोग और दुकानदार को यकीन नहीं था अक्सर गली से चुपचाप निकले वाले कमल ने पूर्व मुख्यमंत्री को जान से मारने की कोशिश की है।
विज्ञापन
2 of 12
हमले के बाद मीडिया के सामने फारूक अब्दुल्लाह
- फोटो : पीटीआई
कमल के घर से कुछ ही दूरी पर चैन सिंह का घर है। उन्होंने कहा कि कमल का मानसिक संतुलन खराब है ऐसी बात नहीं। ऐसा होता तो मोहल्ले में उसकी हर किसी से लड़ाई होती। कई वर्षों से मैंने उसकी किसी के साथ लड़ाई या बहसबाजी होती नहीं देखी।
विज्ञापन
3 of 12
हमले के बाद मीडिया के सामने फारूक अब्दुल्लाह
- फोटो : पीटीआई
जनवरी में दुकान को लेकर विवाद हुआ था जो मामला न्यायालय में है। मोहल्ले में उनके व्यवहार पर कोई नकारात्मक बात नहीं कर रहा है। हर कोई बस सकते में है आखिर कमल ने यह कदम क्यों उठाया। कमल के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
4 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
बेटियां शादीशुदा हैं। कमल की तीन दुकाने पुरानी मंडी में, जिनका उसे भाड़ा मिलता है। उससे ही उसका घर का खर्च चलता है। मामला वीवीआईपी पर गोली चलाने का है ऐसे में लोग भी खुलकर कुछ बोलने से बच रहे हैं। सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भाई बलबीर सिंह जम्वाल करीब तीस साल से तालाब तिल्लो में रह रहे हैं। उनका पुरानी मंडी स्थित घर किराये पर है।
विज्ञापन
5 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
2015 में लिया पिस्टल का लाइसेंस, 2025 में रिन्यू करवाया
आरोपी कमल सिंह जम्वाल ने 2015 में अपनी सुरक्षा का हवाला देकर पिस्टल का लाइसेंस लिया था। अंतिम बार 31 मई 2025 को लाइसेंस रिन्यू करवाया था। चुनाव के समय जिला प्रशासन के आदेशानुसार थाने में भी जमा करवाता रहा है। बुधवार को आरोपी परिवार सहित शादी समारोह में गया था।
विज्ञापन
6 of 12
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद रात में पुलिस पुरानी मंडी में आरोपी के घर पहुंची तो घर बंद था। वीरवार सुबह पुलिस फिर पहुंची लेकिन दिनभर परिवार का कोई सदस्य घर नहीं आया। पक्का डंगा पुलिस के अनुसार कमल और उसके परिवार के किसी सदस्य का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन
7 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह के आवास की सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : पीटीआई
डीआईजी की अध्यक्षता में हो रही मामले की जांच
वीवीआईपी से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस ने जांच डीआईजी स्तर के अफसर को सौंपी है। बुधवार व वीरवार को आरोपी से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में पाया कि आरोपी नशे में था। उसने घटना के पीछे का कारण बताया के जो सोच लिया है वो करना था। पुलिस पता लगा रही है कि उसका संबंध किसी संगठन या अपराधिक तत्वों से तो नहीं है।
8 of 12
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह के आवास की सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : पीटीआई
डॉ. फारूक पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश, बाल-बाल बचे
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम डॉ. फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे कनपटी से सटाकर पिस्टल से फायरिंग कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। एनएसजी कमांडो से अगर चंद सेकंड की भी देरी होती तो कुछ भी हो सकता था। हमला उस वक्त हुआ जब वे जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित राॅयल पार्क में एक शादी समारोह में शिरकत करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के साथ वापस लौट रहे थे। पुरानी मंडी निवासी हमलावर कमल सिंह जम्वाल को मौके पर ही दबोच लिया गया।
9 of 12
आरोपी कमल सिंह पुलिस हिरासत में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डॉ. फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ग्रेटर कैलाश के रॉयल पार्क में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। समारोह में शिरकत करने के बाद दोनों नेता बाहर निकलकर अपनी गाड़ियों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच हमलावर डॉ. फारूक के बेहद करीब पहुंच गया।
10 of 12
आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
- फोटो : वीडियो ग्रैब
करीब पहुंचते ही उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली। वह डॉ. फारूक की कनपटी से सटाकर गोली दागने ही वाला था कि एनएसजी कमांडो ने आरोपी को जोरदार धक्का दिया जिससे वह लड़खड़ाकर गिरा और उसका निशाना चूक गया।
11 of 12
शादी समारोह में पहुंचे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अचानक हुई फायरिंग से शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद दोनों नेताओं के मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को दबोच लिया। आरोपी कमल सिंह के पकड़े जाने के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
मुख्यमंत्री को भी आना था समारोह में
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी समारोह में शामिल होना था। पर बाहर होने के कारण वे नहीं पहुंच सके। इस घटना के बाद पूरे जम्मू शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है।