फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में बेवफाई ने ली थी बुरहान की जान, भड़की माशूका ने बिछाया था जाल, ऐसे गई जान

Wed, 08 Jul 2020 06:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
Burhan Wani - फोटो : सोशल मीडिया
अनेक आतंकियों, डकैतों और माफियाओं की तरह बुरहान के लिए उसका इश्क मौत का सबब बना। जिसने उसकी जान ले ली। अमूमन वह जंगलों में ही रहता था। वहीं उसने अपने ठिकाने बना रखे थे। सोशल मीडिया के जरिए वह बड़ी चतुराई से अपने नेटवर्क के साथ जुड़ा रहता था और सुरक्षाबलों की पकड़ में भी नहीं आता था। लेकिन ईद पर माशूका से मिलने की हसरत उसके लिए मौत का सबब बन गई।
विज्ञापन

2 of 6
Burhan Wani - फोटो : सोशल मीडिया
बुरहान वानी की माशूका बचपन से ही उसके संपर्क में थी। आतंक के इस पोस्टर ब्वॉय के कई युवतियों से करीबी रिश्ते थे। बताते हैं कि बुरहान की माशूका ने वाट्सएप पर किसी और लड़की से उसे चैट करते हुए देख लिया था।
विज्ञापन

3 of 6
Burhan Wani - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर वह भड़क गई और उसने पुलिस को बुरहान के बारे में बता दिया। पुलिस को भी उसके आने की भनक पहले ही लग गई थी। हालांकि सुरक्षाबलों को पहली सूचना उसके साथी आतंकी और बॉडीगार्ड सरताज के बारे में मिली थी।

4 of 6
Burhan Wani - फोटो : सोशल मीडिया
उनके पास इनपुट थे कि सरताज साये की तरह बुरहान के साथ रहता है, इसलिए उन्हें बुरहान के भी होने की पूरी उम्मीद थी। यह बात सच भी निकली। बाद में माशूका की मुखबिरी से एसओजी की सूचना और पुख्ता हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
16 साल की उम्र में ही आतंकी बना बुरहान घाटी के पढ़े-लिखे युवाओं को बहकाकर आतंकी बना रहा था। फेसबुक पर भी बहुत सक्रिय था। सुरक्षाबलों के लिए मन में गहरी नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
terrorist - फोटो : सोशल मीडिया
एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के चलते यह जल्दी ही आतंक का आका बन गया। बुरहान शांत इलाकों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग करता था। सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर हथियार लूटना उसके ग्रुप का स्टाइल था। आतंक के मौजूदा दौर में यह कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी था।

यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब    


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें