भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने आतंक की बड़ी साजिश का भंडाफोड़ किया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से भेजे गए चीन निर्मित ड्रोन को मार गिराया। ड्रोन के जरिये भारतीय सीमा में भेजी जा रही हथियारों की खेप भी बरामद की गई है। बरामद हथियारों में अमेरिका निर्मित एक एम4 सेमी ऑटोमैटिक कारबाइन, चीन निर्मित सात ग्रेनेड, गोलियों से भरी दो मैगजीन, 5.56 एमएम की साठ गोलियां शामिल हैं।