फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ कांडः इंसाफ की मांग को लेकर एकजुट हुआ पूरा देश, जानें किसने क्या कहा

Thu, 12 Apr 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
kathua - फोटो : DEMO PHOTO
जम्मू कश्मीर के चर्चित कठुआ कांड में मासूम बच्ची के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए अब पूरा देश एकजुट हो गया है। लगभग तीन महीने पुराने इस प्रकरण में बकरवाल समुदाय की एक आठ साल की मासूम के साथ एक सप्ताह तक नशे की हालत में सामूहिक ब्लात्कार किया गया था। अपनी हवस मिटाने के बाद आरोपियों ने उसके सिर को पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले की चार्जशीट दाखिल होते ही इस पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद पूरे देश से लोग उसके परिजनों को इंसाफ दिलाने के  लिए एकजुट हो गए हैं। जानें किसने क्या कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar
कठुआ मामले पर बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर के सहारे अपराधियों पर गुस्सा जाहिर किया है। फरहान अख्तर ने ट्वीट करते हुए कहा- "कल्पना कीजिए उस 8 साल की बच्ची के दिमाग में क्या चल रहा होगा, जिसे नशे की हालत में बंधक बनाकर कई दिनों तक रेप किया और फिर हत्या कर दी। यदि आप उसे आतंकवाद नहीं मानते हैं तो आप इंसान नहीं हैं। यदि आप आसिफा के लिए न्याय की मांग नहीं करते हैं तो आप कुछ भी नहीं हैं.।" 
 
विज्ञापन

3 of 5
varun dhawan
हमें इस बच्ची के लिए न्याय के लिए लड़ना होगा। हम इन चीजों को होने देने की अनुमति नहीं दे सकते हैं। हमें चलते नहीं देना चाहिए बल्कि इसे खत्म करना चाहिए। हम सभी को आसिफा की प्रतिक्रिया देना होगा। देश की बेटी को हम हारने नहीं दे सकते हैं।

4 of 5
GEETA - फोटो : File Photo
हम मांग करते हैं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाना चाहिेए। सरकार से अनुरोध है कि ऐसे अपराध के लिए सख्त सजा कि प्रावधान किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virendra sehwag - फोटो : file photo
कलाकारों के बाद अब क्रिकेट जगत के लोगों ने भी बच्ची के लिए इंसाफ की मांग की। इसी क्रम में आज क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने इस कांड पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ''आठ साल की बच्ची आसिफा के साथ जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है। यह मानवता की हत्या है। जल्द से जल्द न्याय दिया जाना चाहिए।''

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें