उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की भारी जीत के बाद कश्मीर घाटी में भी जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
2 of 7
bjp
- फोटो : Amar Ujala
यूपी में पूर्ण बहुमत की खबर मिलते ही श्रीनगर में खराब मौसम के बावजूद भी कश्मीर इकाई के कार्यकर्ता भाजपा के झंडों के साथ सड़कों पर उतर आए और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाने लगे। इस बीच पार्टी कार्यालय के बाहर भी जश्न का माहौल दिखा।
विज्ञापन
3 of 7
bjp
- फोटो : Amar Ujala
कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर पटाखे फोड़े और आपस में मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर बोलते हुए एमएलसी सुरिन्दर अंबरदार ने कहा कि लोग पीएम मोदी की नीतियों और कल्याणकारी उपायों को स्वीकार करते हैं और इन्हीं का नतीजा इन राज्यों में सामने निकालकर आया है।
4 of 7
bjp
- फोटो : Amar Ujala
वहीं मीडिया प्रभारी अल्ताफ ठाकुर ने जीत का श्रेय पार्टी हाईकमान को देते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
5 of 7
bjp
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि इस जीत के पीछे पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
विज्ञापन
6 of 7
bjp
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि मोदी के गतिशील नेतृत्व और लोगों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता ने इन राज्यों में सरकार बनाने के लिए पार्टी को जनादेश दिया है। लोगों को भाजपा पर विश्वास है।