फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे स्पेशल: प्रधानमंत्री मोदी को है जम्मू-कश्मीर से खास लगाव, जानें क्यों?

Sat, 17 Sep 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 11
modi - फोटो : File Photo
अपना 66वां जन्मदिन मना रहे पीएम नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि भले ही गुजरात हो लेकिन मोदी के लिये हमेशा से जम्मू-कश्मीर बेहद खास जगह रही है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
modi - फोटो : File Photo
संगठन के कार्यकर्ता की जिम्मेदारी से लेकर प्रधानमंत्री के ओहदे तक पहुंचने वाले मोदी ने हर बार जम्मू- कश्मीर से खासा जुड़ाव बनाये रखा है । प्रधानमंत्री को जब भी जम्मू-कश्मीर में किसी कार्यक्रम में आने का न्यौता मिलता है वे मना नहीं करते हैं। कश्मीरियों के लिए भी पीएम के मन में एक खास जगह है।
विज्ञापन

3 of 11
modi - फोटो : File Photo
पीएम बनने के बाद सियाचिन में सैनिकों के बीच मनाई पहली दीवाली 
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने बतौर पीएम अपनी पहली दीवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनाई । सियाचिन के आर्मी बेस कैंप पहुंचे मोदी ने वहां जवानों को संबोधित भी किया ।

4 of 11
modi - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर से भारत विजय रैलियों की शुरूआत
2014 लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी ने जम्मू-कश्मीर से ही अपनी 'भारत विजय रैली' की शुरूआत की । भारत विजय रैली के क्रम में देश भर में रैलियां आयोजित हुई जिसकी सबसे पहली रैली कठुआ के हीरानगर में हुई ।     
विज्ञापन

5 of 11
modi - फोटो : File Photo
वैष्णों देवी के दर्शन के बाद हुई चुनाव प्रचार की शुरूआत 
लोकसभा के चुनावों के दौरान अपने प्रचार की शुरूआत करने के पहले पीएम मोदी ने माता वैष्णों देवी का आशीर्वाद लिया । इसी के बाद हीरानगर की रैली में उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरे चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत जम्मू-कश्मीर से हो रही है । 
विज्ञापन

6 of 11
modi - फोटो : File Photo
मोदी ने कटड़ा को दिया रेल मार्ग का तोहफा
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने ऊधमपुर-कटड़ा के बीच नयी रेलवे लाइऩ की शुरूआत की । पीएम ने माता वैष्णों देवी के दर्शन को आने वाले यात्रियों के लिये 1090 करोड़ की लागत से बनी इस योजना की शुरूआत की । पीएम ने कटड़ा तक जाने वाली पहली ट्रेन श्रीशक्ति एक्सप्रेस की भी शुरूआत की । 
विज्ञापन

7 of 11
modi - फोटो : File Photo
सियाचिन के सैनिकों से खास जुड़ाव
पीएम मोदी सियाचिन में तैनात सैनिकों से खास जुड़ाव रखते हैं । प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी कई बार सियाचिन के दौरे पर जा चुके हैं । यही नहीं पीएम ने सियाचिन में हिमस्खलन के छह दिन बाद बचाए गए लांस नायक हनुमनथप्पा से उनके इलाज के दौरान प्रोटोकॉल तोड़कर अस्पताल में मुलाकात भी की । 

8 of 11
modi - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज
पीएम बनने के बाद चौथी बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचने पर मोदी ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिये 80 हजार करोड़ का पैकेज घोषित किया ।

9 of 11
d - फोटो : bbc
इसके साथ ही पीएम ने जम्मू-कश्मीर में शिक्षा के विस्तार के नजरिए से आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों की स्थापना पर भी जोर दिया । 

10 of 11
modi - फोटो : File Photo
आपदा के समय कश्मीर में भेजी त्वरित राहत 
सितंबर 2014 में आयी बाढ़ के दौरान पीएम ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिये त्वरित राहत कार्यों की शुरूआत की । इस आपदा में मोदी ने खुद पूरे राहत कार्य की मॉनिटरिंग की । 
विज्ञापन

11 of 11
kashmir flood - फोटो : File Photo
मोदी ने बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया और सरकार के माध्यम से जम्मू-कश्मीर को 1000 करोड़ का विशेष पैकेज भी दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें