फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर युवाओं ने हथियारों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, तस्वीरें

Sat, 24 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर के आखिरी डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह की 122वीं जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में उन्हें याद किया गया। 
विज्ञापन

2 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
भारत के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय में महाराज की अहम भूमिका रही। वह पाकिस्तान के साथ जम्मू-कश्मीर के विलय के प्रस्ताव के सख्त खिलाफ थे। 
विज्ञापन

3 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
युवा राजपूत सभा की ओर से बन तालाब से शोभा यात्रा को मोटरसाइकिल/कार रैली की शक्ल में रवाना किया गया जो चिनौर, जानीपुर, न्यूप्लाट, अंबफला, पंजतीर्थी, कच्ची छावनी, परेड, शालामार, इंदिरा चौक, गुम्मट से होती हुई तवी पुल पर स्थित महाराज के प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई। इस दौरान राजपूत सहित अन्य वर्ग के लोगों ने महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

4 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान राजपूत सहित अन्य वर्ग के लोगों ने महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन

5 of 8
kashmir - फोटो : Amar Ujala
रैली में युवाओं ने हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन भी किया। महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। सदस्यों ने महाराज हरि सिंह अमर रहे के जयघोष लगाए। सभा के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने राजपूत वेलफेयर बोर्ड स्थापित करने के साथ 23 सितंबर को उनकी जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

6 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
इस बीच टीम जम्मू के सदस्यों ने विभिन्न वर्ग के लोगों के साथ तवी पुल पर महाराज के प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्यार्थी, बेरोजगार युवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

7 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
चेयरमैन जोरावर सिंह जंवाल ने कहा कि महाराजा हरि सिंह ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल रखने के साथ समाज के सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर राज्य का विकास किया। उन्होंने हमेशा न्याय व्यवस्था को सम्मान दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
jammu - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने रियासत में सेरीकल्चर, चिनार और अखरोट के पेड़ों के विकास के लिए कानून बनाए और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें