फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मारः जम्मू संभाग में भद्रवाह सबसे ठंडा, लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री तक पहुंचा

Mon, 02 Dec 2019 02:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
केंद्र शासित जम्मू कश्मीर और लद्दाख में मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। हाल ही में हुई भारी बर्फबारी से शीत लहर के प्रकोप का असर कश्मीर, लद्दाख के अलावा जम्मू में होने से लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू संभाग में भद्रवाह न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। लेह और कारगिल में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री तक चला गया है।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे कई जल स्थलों पर बर्फ की परत जम गई। पाइप में बर्फ जमने से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है।

 

4 of 5
snowfall srinagar - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.0 तक लुढ़क गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
श्री अमरनाथ गुफा के आधार शिविर पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें