फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः नए कश्मीर में 118वें दिन बाजार में उमड़े खरीदार, बस इंटरनेट सेवा का इंतजार

Mon, 02 Dec 2019 02:24 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में साप्ताहिक बाजार में भारी भीड़ देखने को मिली। ठंड के मौसम में बड़ी संख्या में खरीदार बाजार में नजर आए। जबकि शहर में कुछ अन्य स्थानों पर कई दुकानदारों ने अपने कामकाज का समय बढ़ा दिया है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में 118वें दिन साप्ताहिक बाजार रविवार को खुला हुआ था। दुकानदारों ने लाल चौक, सिटी सेंटर से टीआरसी चौक (बटमालू) तक अपनी दुकानें लगाई हुई थीं। अधिकारियों ने बताया कि बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ थी। कपड़ें और अन्य सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

 
विज्ञापन

3 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि दूसरे व्यापारिक प्रतिष्ठान रविवार सुबह खुल गए थे। अधिकतर दुकानदारों ने अपनी दुकानें दोपहर के आसपास बंद कर दी थीं लेकिन वाणिज्यिक केंद्र लाल चौक के आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य इलाकों में कुछ दुकानें दोपहर बाद तक खुली रहीं।

 

4 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
उन्होंने बताया कि श्रीनगर के पुराने शहर स्थित दुकानें दोपहर तक खुली रहीं। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में बाजार में कामकाज का नया समय अपनाया जा रहा है। इसके तहत दुकानें सुबह जल्दी खुल जाती हैं और दोपहर के आसपास बंद हो जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
वहीं कुछ क्षेत्रों में दुकानें सुबह में नहीं खुलती और दुकानदार अपना कारोबार शाम में करते हैं। हालांकि घाटी में अभी इंटरनेट सेवा बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें