फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आज से खुले जम्मू-कश्मीर के द्वार, बेहद खूबसूरत हैं घाटी के ये स्थान

Tue, 14 Jul 2020 01:05 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 15
park in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन गतिविधियाें को बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बाहरी राज्यों के पर्यटकों के लिए 14 जुलाई, मंगलवार से प्रदेश के द्वार खुल गए हैं। पहले चरण में केवल हवाई मार्ग से आने वाले सैलानियाें को ही शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसके बाद चरणबद्ध रूप से पर्यटन स्थलों को सैलानियाें के लिए खोला जाएगा। अगर आप कश्मीर घूमने जा रहे हैं या जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ बातें जरूर जान लीजिए..
विज्ञापन

2 of 15
कुछ ऐसा है गुलमर्ग का मौसम - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर का सबसे बड़ा शहर और राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर है। यह अपनी विशिष्टताओं और खूबसूरती के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। श्रीनगर कस्बा दरिया झेलम के दोनों किनारों पर फैला हुआ है।
विज्ञापन

3 of 15
पत्थर मस्जिद श्रीनगर - फोटो : सोशल मीडिया
'राजतरंगिणी’ के लेखक कल्हण कहते हैं कि श्रीनगरी की स्थापना महाराजा अशोक ने तीसरी सदी में की थी। श्रीनगरी से बने श्रीनगर शहर का निर्माण परावरशना द्वितीय और ह्वेन सांग ने 631 एडी में कराया था।
 

4 of 15
शाह हमदान मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया
शाह हमदान मस्जिदः यह शहर की सबसे पुरानी मस्जिद है। जिसकी दीवारों पर पेपरमाशी की कारीगरी की गई है।
विज्ञापन

5 of 15
जामिया मस्जिद - फोटो : सोशल मीडिया
जामिया मस्जिद का निर्माण सुल्तान सिकंदर ने 1400 एडी में करवाया था।
 
विज्ञापन

6 of 15
झील - फोटो : बासित जरगर
नगीन झील श्रीनगर शहर से 8 किमी की दूरी पर है। जोकि अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। नीले पानी और चारों ओर अंगूठी की तरह दिखने वाले पेड़ों के कारण इसका नाम नगीन पड़ा है।
 
विज्ञापन

7 of 15
हरि पर्वत किला - फोटो : सोशल मीडिया
हरि पर्वत किला श्रीनगर शहर के उत्तर-पूर्व में शरीका पर्वत पर है। इसका निर्माण अत्ता मुहम्मद खान जोकि अफगानी शासक था उसने 18वीं सदी में करवाया था।

8 of 15
परी महल - फोटो : सोशल मीडिया
परी महल शहर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह महल कभी बौद्ध मठ था। जिसे मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दाराशिकोह ने ज्योतिष के एक स्कूल के रूप में बदल दिया था।
 

9 of 15
हजरत बल दरगाह - फोटो : अमर उजाला
हजरत बल दरगाह जोकि शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर है। एक ओर झील तथा दूसरी ओर पर्वत श्रृंखला होने के कारण यह बहुत ही खूबसूरत दिखती है।
 

10 of 15
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला, फाइल
शंकराचार्य मंदिर शहर से एक हजार फीट की ऊंचाई पर तख्त-ए-सुलेमान नामक पहाड़ी पर स्थित है। इसका निर्माण महाराजा अशोक के बेटे जलुका ने करवाया था। इस मंदिर से पूरी पीरपंजाल पर्वत श्रृंखला के साथ ही शहर के कई भागों को देखा जा सकता है।

11 of 15
जम रहा है डल झील का पानी - फोटो : बासित जरगर
विश्वप्रसिद्ध डल झील शहर के पूर्व में स्थित है।
 

12 of 15
शिव मंदिर से चोरी हुई मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला
 पहलगाम मार्ग पर स्थित मट्टन हिंदुओं का पवित्र स्थल है। यहां एक शिव मंदिर और खूबसूरत झरना भी है। श्रीनगर से यह 61 किलोमीटर की दूरी पर है।

अद्भुतः सैलानियों को जन्नत का एहसास कराते हैं ये नजारे, यहीं है 101 तालाबों का संगम, देखें तस्वीरें


 

13 of 15
सूर्य मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मट्टन से 3 किलोमीटर आगे चलकर मार्तण्ड में कश्मीर के इतिहास के कुछ खंडहर हैं। जो सूर्य मंदिर के नाम से भी जाने जाते हैं।
 

14 of 15
- फोटो : अमर उजाला
अच्छाबल जोकि श्रीनगर से 58 किलोमीटर दूर और 1677 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जहां मुगल उद्यान भी हैं, जो अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाते हैं।
 
विज्ञापन

15 of 15
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर से 29 किलोमीटर की दूरी पर अंवतिपुर में अवंतिवर्मा के शासनकाल के खंडहर हैं। साथ ही 9वीं सदी के मंदिरों के अवशेष हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें