फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक का एक सालः मात खाने के बाद भी न सुधरा पाक, सेना के कैंपों को बनाया आतंकी अड्डा

Wed, 26 Feb 2020 11:31 AM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बालाकोट एयरस्ट्राइक - फोटो : twitter
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट पर एक साल पहले 26 फरवरी को 2019 को एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसमें कई आतंकी मारे गए। माना जा रहा था कि अब पाकिस्तान में पलने वाले आतंकियों पर लगाम लगेगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। आतंकियों पर कार्रवाई की जगह, पाकिस्तान ने आतंकियों और सुरक्षित किया है। पाकिस्तानी सेना ने अपने ट्रेनिंग कैंप को आतंकियों के लिए लांचिग पैड बना दिया। ताकि वह पूरी तरह से महफूज होकर ट्रेनिंग लें।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बालाकोट में स्थित आतंकी कैंप
बालाकोट एयर स्ट्राइक से पहले आतंकी यहां पीओके में स्वतंत्र तौर पर परीक्षण करते थे। अब उन्हें पाकिस्तानी सेना अपने साथ मिलाकर ट्रेनिंग दे रही है। ताकि आतंकी पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में ट्रेनिंग लें और ऐसी जगह पर रहें, यहां उन्हें कोई नुकसान न हो। ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान ने आतंकियों के लिए अपने पक्के स्ट्रक्चर को लांचिग पैड बना दिया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद की तस्वीर
जानकारी के अनुसार बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लगती 280 किलोमीटर लंबी एलओसी के पास पीओके में 34 लांचिग पैड बनाए। यह लांचिग पैड पाकिस्तान ने उन स्थानों पर बनाए, यहां पर पाकिस्तान के पैरा कमांडों की ट्रेनिंग चलती है। हर एक लांचिग पैड में 50 खूंखार आतंकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी ट्रेनिंग पूरी तरह से पाकिस्तान के पैरा कमांडों की तरह हो रही है।

 

4 of 5
मसूद अजहर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
बालाकोट पर हमला होने के बाद यह खबर भी आई कि इस हमले में जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का सरगना अजहर मसूद भी मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूद अजहर
तब पाकिस्तानी मीडिया में यह जानकारी भी आई कि मसूद एक अस्पताल में भर्ती है। लेकिन एक साल के बाद भी आतंक का सरगना पाकिस्तान में महफूज है। यह अफवाह अब तक सच नहीं हुई है। अजहर इस हमले के बाद भी अपनी कार्रवाई को तेज किए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें