सांबा जिले की भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वीरवार को अलग ही नजारा था। यहां एतिहासिक बाबा चमलियाल मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। मजार पर माथा टेकने के लिए राज्य के अलावा बाहर से भी लोग पहुंचे थे। मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालु बैंड बाजों के साथ आशीर्वाद लेने आते दिखाई दिए। इस दौरान खूब रौनक रही। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी अमन और शांति की दुआ की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
samba
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब के होशियारपुर से बाबा के दर पर पहुंचे लखविंद्र और उनकी पत्नी रजनी ने कहा कि उन्हें वर्षों पहले चंबल रोग हो गया था। किसी ने तब बताया था कि बाबा के स्थान पर माथा टेक कर शक्कर-शरबत का लेप करने से ठीक हो जाता है। इसके बाद वह यहां पहुंचे थे। अब वह बिलकुल ठीक हैं। इस बार वह मन्नत चढ़ाने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
samba
- फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तान के पसरूर के असिस्टेंट कमिश्नर जहीर लियाकत को जब उपहार दिया गया तो वह गदगद हो गए। उन्होंने कहा कि यह सब देख उन्हें बहुत खुशी हुई है। वह भी बाबा की दरगाह पर दुआ करेंगे कि दोनों मुलकों के बीच शांति और अमन बना रहे और हम आपस में इसी तरह से मिलते रहें। उन्होंने भारतीय राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठ कर अपने देश के राजस्व विभाग पर चर्चा की।
4 of 8
samba
- फोटो : Amar Ujala
पाक के शक्करगढ़ के युवक मुदस्सर ने कहा कि उसे जीरो लाइन पर दोनाें तरफ के लोगों को बातचीत करते और उन्हें एक साथ चाय पीते देख अच्छा लगा। उसने बताया कि जब से उसने होश संभाला है, तब से उसे यही बताया गया कि हिंदुस्तान उनका दुशमन है। जीरो लाइन पर आकर अलग ही नजारा दिखाई दिया। पाक युवक का कहना था कि उसने सैंदावाली में बाबा की मजार पर माथा टेक कर दुआ मांगी है कि दोनाें मुलकाें के बीच शांति और भाईचारा प्रगाढ़ हो, ताकि हम मिलते रहें।
विज्ञापन
5 of 8
samba
- फोटो : Amar Ujala
मेले के दौरान जीरो लाइन पर बज रहे बीएसएफ के बैंड की पाक क्षेत्र तक गूंज रही। देशभक्ति गानों का उस पार के लोग भी आनंद लेते नजर आए। पाक विंग कमांडर ने बीएसएफ बैंड के जवानों को उपहार दिए, जिसका उन्होंने धन्यवाद किया।
विज्ञापन
6 of 8
samba
- फोटो : Amar Ujala
मजार पर जहां श्रद्धालु माथा टेक कर मन्नतें मांग रहे थे, वहीं एक स्थान पर मंच सजा था, जहां पंजाबी कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया। मंच में पंजाबी सूफी गानों की धूम रही। आर्ट और कल्चर एकेडमी की ओर से सत सलारवी, अशोक शर्मा आदि ने सूफी गानों से समां बांधा।
विज्ञापन
7 of 8
sAMBA
- फोटो : Amar Ujala
मजार पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पर ठंडे मीठे पानी की छबीलें लगाई गई थीं। लंगर का प्रसाद भी वितरित किया जा रहा था। चक सलारियां में युवा नेता अविनाश चौधरी के नेतृत्व में छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई गई।
मजार पर माथा टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने दरगाह के पास खडे़ एक ढोल बजाने वाले को एक हजार रुपये दिए तो उसकी आंखों सेे आंसू निकल आए। ढोल बजाने वाले ने कहा कि पहली बार करीब से किसी मुख्यमंत्री को देखना और उनके द्वारा एक हजार देना सपने जैसा है। मजार के पास कुंआ जिसके पानी को शरबत कहा गया है। श्रद्धालु उसे ग्रहण करने के लिए कतार में दिखाई दिए। स्थानीय लोग भी इसके लिए उत्सुक रहे।