फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमस्खलन और बर्फबारी ने मचाई तबाही, दो पोर्टर सहित तीन की मौत, 100 से अधिक पेड़ गिरे

Thu, 07 Nov 2019 01:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
1 of 5
हिमस्खलन में तीन की मौत - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में बुधवार की रात को मौसम ने करवट ली। देर रात हुई बर्फबारी और भीषण बारिश से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो पोटरों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा कुपवाड़ा में नियंत्रण के पास बने सेना के कैंप के नजदीक हुआ। इस भारी बर्फबारी की वजह से पेड़ गिरने के कारण एक नागरिक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
इस बारिश की वजह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 100 से अधिक पेड़ गिरने की सूचना है। इसके साथ ही बिजले के खंभे गिरने से आपूर्ति भी बाधित हुई है। वहीं आज यानी कि गुरुवार को भी बारिश और बर्फबारी जारी है। जम्मू संभाग में कल देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। वहीं घाटी सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने देश भर को अपनी ओर आकर्षित किया है।
विज्ञापन

3 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित पहाड़ों पर भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे लोगों को यातायात में दिक्कत भी आ रही है वहीं श्रीनगर में यातायात और टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। वहीं दूसरी तरफ मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटकों में खुशी का माहौल है। 
 
 

4 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने की घोषणा के बाद पर्वतीय इलाकों में बुधवार को पहली बार इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगभग दो फुट बर्फ गिरी, जबकि तंगदूरी इलाके में 1.5 फुट बर्फबारी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बर्फबारी की तस्वीरें - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 5 से 8 नवंबर के बीच मौसम बिगड़ने और बर्फबारी की आशंका जताई थी। ताजा बर्फबारी व बारिश से मैदान से पहाड़ों तक तापमान में भारी कमी आई है और घाटी पूरी तरह ठंड की चपेट में आ गई है।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में आसमान से बरसी 'चांदी', देखिए बर्फबारी की ये बेहद खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें