अष्टमी के साथ आई रामनवमी पर मंगलवार को पहले नवरात्र पर श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में पूर्णाहुति देने के साथ शत चंडी महा यज्ञ संपन्न हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
vaishno devi
- फोटो : FILE PHOTO
देश-विदेश से लाए गए फूलों से सजे मां के दरबार में यज्ञ शांति के लिए आयोजित किया गया था। प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री के साथ 27 पंडितों और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति डालीं।
विज्ञापन
3 of 5
vaishno devi
- फोटो : File Photo
सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि भवन, अटका और आसपास के क्षेत्र में फूलों से विशेष सजावट की गई।
4 of 5
vaishno devi
- फोटो : FILE PHOTO
नवरात्र में लाखों श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी दी। नवरात्र में भोजनालयों पर यात्रियों के लिए विशेष व्रत सामग्री के अलावा उन्हें अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई गईं।
यात्रियों के लिए बोर्ड की ओर से खास इंतजाम किए गए। भवन और यात्रा ट्रैक पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यात्रियों की सहूलियत के लिए बोर्ड निरंतर प्रयासरत है।