बिग बॉस 13 के फिनाले में जम्मू के आसिम रियाज के विजेता न बन पाने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। स्थानीय लोग काफी निराश हैं। उन्होंने ट्विटर व फेसबुक पर लिखा है कि एक ऐसा प्रतिभागी जिसे सिर्फ प्रतियोगिता के लिए सिर्फ पांच घंटे पहले ही चुना गया था, उसकी घर में यात्रा शानदार रही। जिस मुकाम पर वह बाहर हुआ वह काफी निराशाजनक है। हालांकि कुछ प्रशंसकों का मानना था कि यदि उसकी आक्रामकता थोड़ी कम रहती तो वह इस मुकाम पर बाहर नहीं होता। फिर भी उन्होंने हार भी लोगों का दिल जीत लिया है।