फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी हाईवे टनल के खुलने में लगेगा 5 महीने का वक्त, जानें खूबियां

Sat, 10 Dec 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
विज्ञापन
1 of 8
nashari tunnel - फोटो : Amar Ujala
जम्मू कश्मीर के उधमपुर के पास चिनैनी को रामबन जिले के नाशरी को जोड़ने वाली एशिया की सबसे बड़ी टनल का लाभ लोगों को इस वर्ष नहीं मिल सकेगा। यात्रियों के लिए भारत सरकार द्वारा बनाई जा रही यह टनल इस वर्ष भी नहीं खोली जा सकेगी। टनल के दक्षिणी तरफ सीसीटीवी, टोल प्लाजा और लाइटिंग का काम अभी बाकी है। वहीं उत्तरी तरफ वेंटिलेशन सहित टोल प्लाजा की बिल्डिंग बनाने का काम होना है। 
विज्ञापन

2 of 8
nashari - फोटो : File Photo
इस टनल की लंबाई 9.2 किलोमीटर है। इस टनल के बन जाने से जम्मू श्रीनगर हाईवे पर दूरी 31 किलोमीटर कम हो जाएगी। जिससे कम समय में वाहन जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू पहुंच सकेंगे। अनुमान के मुताबिक इस टनल के जरिए डेढ़ घंटे का सफर 10 मिनट में पूरा होगा। चिनैनी-नाशरी टनल पर यातायात खुलने के बाद सालाना करीब 100 करोड़ रुपये के पेट्रोल व डीजल की बचत होगी। 
विज्ञापन

3 of 8
nashari - फोटो : File Photo
टनल के अंदर हर छह सौ मीटर पर लेवाई यानी सड़क चौड़ी होगी, जिसमें टनल में खराब वाहनों को लाया जाएगा, ताकि टनल के अंदर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। कई स्थानों पर क्रेन भी होगी। टनल के अंदर हर तीन सौ मीटर पर क्रासिंग है, जिसका रास्ता छोटे टनल में होगा। चिनैनी नाशरी में एक बड़ा टनल है और एक छोटा टनल है। छोटा टनल आपात स्थिति में काम आएगा। अब हर किसी की नजर एशिया के सबसे बड़े टनल पर है। 

4 of 8
nashari - फोटो : File Photo
टनल का काम इसी वर्ष मई में पूरा होना था, पर अब भी यात्रियों को चार से पांच महीने और इंतजार करना पड़ सकता है। वर्ष 2010 में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिनैनी से नाशरी टनल का काम शुरू किया गया था। टनल को उस समय नेशनल हाईवे अथारिटी द्वारा लाइटन कंपनी के हवाले किया गया। लगभग चार साल तक टनल का काम करने के बाद उक्त कंपनी ने काम छोड़ दिया। 
विज्ञापन

5 of 8
nashari - फोटो : File Photo
इसका कारण था कंपनी में मजदूरों द्वारा लगातार तीन माह तक की जाने वाली हड़ताल। लाइटन के बाद यह काम आईएसएफएस नाम की कंपनी को दिया गया। इसने इस काम को कुछ अन्य कंपनियों को दे दिया गया। टनल को तैयार करने के लिए कंपनियों ने मई 2016 तक का समय दिया था, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में इस वर्ष इसे खोला नहीं जा सकेगा। 
विज्ञापन

6 of 8
nashari - फोटो : File Photo
टनल का काम संभाल रही मुख्य कंपनी आईएफएसएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि वह इस बारे में कोई भी जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं। इस बारे में केवल नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ही बता पाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
nashari - फोटो : File Photo
कितना काम अभी बाकी
टनल बनने में अभी पांच माह तक और लग सकते हैं। टनल के साउथ साइड पर अभी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम बाकी है। टोल प्लाजा में आधुनिक उपकरण लगाने का काम भी किया जाना है। साउथ साइड में लाइटिंग का काम नहीं हो पाया है। साउथ साइड के टोल प्लाजा की बिल्डिंग तक नहीं बन पाई है। टनल में वेंटिलेशन का काम भी अधर में है। 
विज्ञापन

8 of 8
nashari - फोटो : File Photo
प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
चिनैनी से लेकर नाशरी तक बन रही टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों हो सकता है। विभागीय सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री की व्यस्तताओं के कारण टनल के उद्घाटन को कुछ देर और रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें