फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितनी खूबसूरत ये तस्वीर है: अब डल झील में तैरते हुए फिल्म देखें, नजारे देखकर आप भी दौड़े चले जाएंगे

Fri, 29 Oct 2021 11:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कश्मीर में प्रमुख डल झील में एशिया का पहला तैरता ओपन सिनेमा शुरू हो गया है। शुक्रवार को पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इस दौरान लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र बना। 
विज्ञापन
1 of 5
एशिया के पहले तैरते ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा। - फोटो : बासित जरगर
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आइकॉनिक वीक फेस्टिवल के आखिरी दिन श्रीनगर में एशिया का पहला तैरता ओपन सिनेमा शुरू किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेजर शो विशेष आकर्षण का केंद्र बना। रंगबिरंगी रोशनी से जगमग शिकारे और उस पर पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। डल झील के बीचों बीच सिनेमा शुरू किए जाने से पहले शिकारा कार्निवाल का भी आयोजन किया गया। ओपन सिनेमा की खास बात यह है कि इसमें लोग डल झील पर आनंद लेते हुए फिल्म देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
एशिया के पहले तैरते ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा। - फोटो : बासित जरगर

इसके लिए एक बड़े हाउसबोट को सिनेमा स्क्रीन में बदला गया है, जिसमें एक साथ सैकड़ों लोग शिकारे में बैठे-बैठे फिल्म का आनंद ले सकते हैं। वह भी झील के नजारे देखते-देखते।
विज्ञापन

3 of 5
एशिया के पहले तैरते ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के पर्यटन विभाग के प्रमुख जीएन इट्टू के अनुसार एक हफ्ते तक चले महोत्सव में देश-विदेश से लोग शामिल हुए। उम्मीद है कि बड़ी संख्या में लोग कश्मीर आएंगे।

4 of 5
एशिया के पहले तैरते ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा। - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित आइकॉनिक वीक फेस्टिवल में जहां जम्मू-कश्मीर की परंपरा, कला, संगीत, नृत्य और इतिहास को लोगों के सामने लाने की कोशिश हुई, वहीं पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ाने पर जोर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एशिया के पहले तैरते ओपन थियेटर के दौरान जगमग डल झील का नजारा - फोटो : बासित जरगर
यह आयोजन 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर किए जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से इन कार्यक्रमों को शुरुआत की गई है। जम्मू कश्मीर में भी इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें