भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो और अगर पाक मैच हार जाए, इसके बाद टीवी टूटने की खबरे न आएं ऐसा बहुत कम ही होता है। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की हार को लेकर लोग कश्मीर को लेकर ट्वीट कर रहे हैं।
ट्वीट में पाक पीएम पर भी निशाना साधा गया है। कई ट्विटर हैंडल से किये गए ट्वीट में कहा गया है कि इमरान खान ने एक बार शर्त रखी थी कि क्रिकेट मैच खेलकर कश्मीर मसले का हल निकाला जाए। तो क्या वो आज भी अपनी बात पर कायम हैं।
कई लोग तो पाक खिलाड़ियों की परफॉरमेंस को अंडर-14 के खिलाड़ियों से भी खराब प्रदर्शन बता रहे थे। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने पाकिस्तान की इस हर को कश्मीर के मुद्दे से जोड़ते हुए लिखा कि जो लोग एक कैच नहीं पकड़ सकते वो कश्मीर क्या लेंगे।
ऐसे ही कुछ रोचक ट्वीट आप पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हार पर आगे की स्लाइड्स में पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
ट्वीट
एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पाकिस्तान एक क्रिकेट मैच तो भारत से जीत नहीं सकता है और बात कश्मीर लेने की करता है।
विज्ञापन
3 of 7
ट्वीट
ट्विटर यूजर ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और पाक क्रिकेट बोर्ड के हाल पर चुटकी लेते हुए ट्वीट किया। वहीं ट्वीट में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का मैदान में विकेट लेने को लेकर संघर्ष भी बयां किया गया।
4 of 7
ट्वीट
एक ट्वीट में लिखा गया कि मोदी सरकार के बाद से ही पाकिस्तान का बुरा वक्त शुरू हो गया है। उधर सरकार पाकिस्तानी आतंकियों को कश्मीर में उनके मंसूबों में कायम नहीं होने दे रहीं। तो दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान का खेल के मैदान में बुरा हाल कर दिया है। लोगों की माने तो पाकिस्तान गली क्रिकेट के खिलाड़ियों से भी खराब परफॉर्म कर रही है।
विज्ञापन
5 of 7
ट्वीट
मैच में खराब फील्डिंग और कैच ड्रॉप करने को लेकर भी लोगों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की जमकर खिल्ली उड़ाई। लोगों ने ट्विटर पर ताने मारते हुए कहा कि जो लोग एक कैच ढंग से नहीं पकड़ सकते वो कश्मीर लेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
ट्वीट
एक ट्वीट में व्यक्ति ने पाक अर्थव्यवस्था और क्रिकेट टीम को लेकर चुटकी लेते हुए लिखा कि अंपायर ने टॉस के लिए पाक क्रिकेट टीम के कप्तान से पुछा हेड या टेल, जिसमे जवाब में कहा गया कि सिक्का ही दे दो... तो अंपायर का जवाब आया क्या कश्मीर न दे दें।