दक्षिण कश्मीर के शोपियां में वनगाम क्षेत्र में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के बागपत का लाल पिंकू कुमार शहीद हो गया। सेना ने रविवार को हवलदार पिंकू कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद को लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे, चिनार कॉर्प्स कमांडर और सभी रैंकों ने श्रद्धांजलि दी। हवलदार पिंकू कुमार शोपियां के वनगाम में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन का हिस्सा थे।