जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। सेना का चॉपर क्रैश होकर रंजीत सागर झील में जा गिरा। चॉपर के पायलट और सह-पायलट का अभी तक कोई पता नहीं चला है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना की टीम मौके पर पहुंची। लापता जवानों की तलाश में ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।
वहीं इस हादसे का एक चश्मदीद सामने आया है, जिसने बताया कि चॉपर लखनपुर की ओर से आ रहा था। झील के बीचोबीच आने के बाद अचानक से चॉपर पानी में जा गिरा। मैं अपनी छत से झील की ओर ही देख रहा था। हादसे के तुरंत बाद मैं पुलिस के पास पहुंचा और पंद्रह मिनट में उनके साथ घटनास्थल पर आया। इस दौरान केवल चॉपर के कुछ हिस्से ही दिखे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। लेकिन जवानों का कोई पता नहीं चला। आगे की स्लाइड में पढ़ें इस हादसे से जुड़ी हर जानकारी