फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

विज्ञापन
1 of 7
श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने दोनों यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए खर्चा तय कर दिया है। पौनी वाला, पिट्ठू, मजदूरों और टेंटों में रहने के दाम तय कर दिए हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खर्चे में दस फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। श्रद्धालुओं को अपनी जेब कुछ ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

2 of 7
बेस कैंपों से जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ेगी, दामों में इजाफा होता चला जाएगा। हालांकि रूटीन प्रासेस में दाम तय किए गए हैं। हर वर्ष पांच से दस फीसदी की बढ़ोतरी की जाती है।
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

3 of 7
बोर्ड ने पहलगाम रूट पर चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा तक पालकी का रेट प्रति व्यक्ति आने-जाने का 20 हजार रुपये तय किया है, जबकि एक साइड आने या जाने के लिए 12 हजार रुपये देने होंगे। घोड़े वालों का रेट अलग-अलग रूट तक तय किया गया है।

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

4 of 7
चंदनबाड़ी से पिस्सू टाप 900, चंदनबाड़ी से जोजबल 1000, चंदनबाड़ी से शेषनाग 1400, चंदनबाड़ी से महागणेश टाप 1700, चंदनबाड़ी से पोशपथरी 1700, चंदनबाड़ी से पंचतरणी 2000, चंदनबाड़ी से पवित्र गुफा तक 2800 रुपये प्रति व्यक्ति तय किए गए हैं।
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

5 of 7
पिट्ठू वालों का रेट चंदनबाड़ी से पिस्सू टाप 20 किलो भार तक 400, पिस्सू टाप से जोजबल 400, जोजबल से शेषनाग 425, शेशनाग से महागणेश टाप 550, महागणेश टाप से पंचतरणी तक 600, पंचतरणी से गुफा तक 550 और चंदनबाड़ी से गुफा तक 1750 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

6 of 7
टेंटों के लिए नुनवान बेस कैंप प्रति व्यक्ति के रुकने के लिए 175 रुपये, चंदनबाड़ी में 225, शेशनाग मे 250 और पंचतरणी में 350 रुपये देने होंगे। इसी तरह बालटाल रूट से पालकी के लिए बालटाल से पवित्र गुफा तक 10500 रुपये देने होंगे और एक साइड के लिए 6600 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस फीसदी महंगी हुई अमरनाथ यात्रा, बढ़े हर चीज के रेट

7 of 7
पिट्ठू के लिए बालटाल से गुफा तक आने जाने के लिए 1980 रुपये, मनीगाम में टैंट में रुकने के लिए 230, बालटाल 350 और गुफा के पास 580 रुपये देने होंगे। अनंतनाग के डीसी बशीर अहमद खान का कहना है कि हर वर्ष दाम में कुछ बढ़ोतरी होती है। इसका श्रद्धालुओं के खर्च पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें