फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath yatra: 38 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ, एलजी सिन्हा ने झंडी दिखाकर किया रवाना, तस्वीरें

Wed, 02 Jul 2025 03:18 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू के भगवती नगर से अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भक्ति और उल्लास से भरे वातावरण में 38 दिवसीय यात्रा की शुरुआत हुई, जो 9 अगस्त को सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
1 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
अमरनाथ यात्रा के लिए पहले जत्थे की रवानगी हो गई है। एलजी मनोज सिन्हा ने आज तड़के झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया। माहौल बम-बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन

2 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से आज तड़के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए जत्थों को रवाना किया। पहले जत्थे में 4000 से 5000 श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है। तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो जाएगी। 38 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा नौ अगस्त को संपन्न होगी। एलजी मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
अमरनाथ यात्रा के लिए आए श्रद्धालुओं से गुलजार है। हजारों श्रद्धालु यहां हैं। स्टेशन परिसर में जगह-जगह बाबा बर्फानी के जयकारे गूंज रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय है। प्रशासन और रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं।

4 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्टेशन परिसर में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों और उनके सामान की जांच, मेटल डिटेक्टर स्कैनिंग और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन के अंदर और बाहर सुरक्षाबलों की सतर्क निगरानी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय है। 
विज्ञापन

5 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
 उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु शाम लाल यादव ने कहा कि स्टेशन पर स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्था अच्छी है। श्रद्धालुओं की अधिकतम सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा की ट्रैफिक एडवाइजरी का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने उपायुक्तों को श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था और साफ-सफाई को मुकम्मल करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

7 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, एसएसपी, यातायात पुलिस और हितधारक विभागों को तीर्थ यात्रियों की निर्धारित काफिले में आवाजाही सुनिश्चित करने और यातायात योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए निकट समन्वय में काम करना चाहिए।

8 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों का शहर में आना शुरू हो गया है। बुधवार को तड़के सुबह पहला जत्था रवाना किया जाएगा। यात्रा को लेकर प्रशासन की तरफ से बनाए गए पंजीकरण केंद्रों में टोकन लेने वाले श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। दो दिनों से शहर पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है। 

9 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
यहां मुंबई,झारखंउ व उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने कहा कि जो व्यवस्थाएं सरकार की तरफ से की जा रही हैं वह बेहतरीन हैं। 

10 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
उनके मन में सुरक्षा को लेकर न तो कई चिंता है और न ही मन में कोई भय है। बाबा बर्फानी अब आगे की यात्रा को सफल करेंगे ऐसे कामना है। अमर उजाला ने कुछ महिला श्रद्धालु यात्रियों से बात की तो उनके मन में श्रद्धा का जो संगम उमड़ता दिखाई दिया वह अतुलनीय नजर आया। 

11 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
यहां आने वाले श्रद्धालुओं के कारण थोड़ा सा सबाब हमें भी मिलता है और यहां लगने वाले लंगरों में दावत भी मिलती है। ये कहना है बालटाल में बीते 12 वर्षों से अपने भाई शब्बीर के साथ टेंट-घोड़ा और पालकी की सुविधा मुहैया कराने वाले अजाज का। अजाज के 25 टेंट तैयार हैं।

12 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
पहलगाम हमले के बाद हुए नुकसान को ये सभी महसूस कर रहे हैं। कहते हैं कि अमरनाथ यात्रा एक बार फिर से खुशियां लेकर आ रही है। हमारा काम सब बंद था। यात्रा से हम लोग खुश हैं और मोदी से हमारी दरख्वास्त है कि वे ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को भेजें।शब्बीर बताते हैं कि बीते वर्ष चेन्नई से आई थीं एक लेडीज, जब वे लौट कर आईं तो उन्हें आक्सीजन की कमी हो गई थी। हमने उनका पूरा ध्यान रखा, उन्हें एंबुलेंस से डाक्टर तक पहुंचाया। वे कहते हैं कि कुछ लोगों के कारण कौमें बदनाम होती हैं। बाबा बर्फानी की यात्रा इस तस्वीर को बदलने का काम करेगी।

13 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन पाने को आधी रात से ही सरस्वती धाम केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शहर में रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत घर और महाजन हाल, शालामार रोड पर यात्रियों तथा श्री राम मंदिर पुरानी मंडी व गीता भवन परेड में साधु संतों का तत्काल पंजीकरण किया जा रहा है। 

14 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
यात्री निवास भगवती नगर जम्मू में शाम तक ढाई हजार के करीब श्रद्धालु पहुंच चुके थे, जो भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को शिवमय बना रहे थे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्य सचिव अटल डुल्लू आदि उच्चाधिकारियों ने शाम को यात्री निवास पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को जम्मू से पहले जत्थे में 4000 से 5000 हजार श्रद्धालुओं के जाने की उम्मीद है।

15 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू

यात्रा को लेकर हर जानकारी जो आप जानना चाहते हैं
पंजीकरण अब तक 3.50 लाख तक अग्रिम पंजीकरण, जम्मू में दो दिन में 4500 से अधिक टोकन जारी, 2500 तक तत्काल पंजीकरण रेलवे स्टेशन जम्मू के पास सरस्वती धाम में टोकन सुविधा उपलब्ध है। 

विज्ञापन

16 of 16
अमरनाथ यात्रा के लिए एलजी ने झंडी दिखाकर किया पहला जत्था रवाना - फोटो : अभिषेक बड़ू
यात्रा के दौरान कोई परेशानी हो या फिर अच्छी स्मृतियां हो तो अमर उजाला को बताएं। तस्वीरें भी साझा करें तो बेहतर होगा। तस्वीर का संक्षिप्त परिचय जरूर दें। व्हाट्सएप नंबर 9682516392 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें