फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2023: दर्शन करने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार, जम्मू से 6523 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना

Fri, 21 Jul 2023 02:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बुधवार और वीरवार को लगातार बारिश के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 6
अमनराथ गुफा के बाहर श्रद्धालुओं की लगी कतार - फोटो : एजेंसी
देशभर से हजारों श्रद्धालु रोजाना बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भोले के भक्तों के लिए मौसम भी अनुकूल बना हुआ है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम से यात्रा जारी है। बम-बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के बीच वीरवार को 8574 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी लगाई। इससे शुक्रवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
अमरनाथ गुफा की तरफ जाते बाबा के भक्त - फोटो : एजेंसी
आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 262 छोटे बड़े वाहनों में 6523 श्रद्धालुओं का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इसमें बालटाल रूट के लिए 1750 पुरुष, 1020 महिलाएं, 1 बच्चे और 6 साधुओं के साथ 97 वाहनों में 2777 श्रद्धालु कश्मीर के लिए गए, जबकि पहलगाम रूट के लिए 2995 पुरुष, 665 महिलाएं, 2 बच्चे, 75 साधु और 9 साध्वी के साथ 3746 भक्तों का जत्था गया।
 
विज्ञापन

3 of 6
पवित्र अमरनाथ गुफा में पूजा करतीं सारा अली खान - फोटो : ANI
चंद्रकोट में बीते कल पहलगाम रूट के लिए रोके गए जत्थे को भी आगे रवाना किया गया। प्रवेशद्वार लखनपुर से कश्मीर तक पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। यात्रियों का जगह जगह स्वागत करने के साथ उनके लिए उपयुक्त प्रबंध किए गए हैं। इस साल रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद है। 
 

4 of 6
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : एजेंसी
अमरनाथ यात्रा के लिए आ रहे बड़ी संख्या में भक्तजन अमरनाथ से पहले वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भी जा रहे हैं। यात्रा के चलते जम्मू के तीर्थस्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी है। शहर के प्रमुख बावे वाली माता, पीरखो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर और रघुनाथ मंदिर में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। तीर्थयात्रियों ने शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी है
 
विज्ञापन

5 of 6
अमरनाथ यात्रा के दौरान सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सारा अली ने पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की

अभिनेत्री सारा अली खान ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में अमरनाथ की पवित्र गुफा में पूजा अर्चना की। अभिनेता सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा ने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा की। गत दिवस अभिनेत्री ने कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल के रास्ते में सोनमर्ग रिसार्ट पर रुके और थजवास ग्लेशियर के आकर्षित दृश्यों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण करवाते साधु - फोटो : PTI
सारा ने स्थानीय बच्चों के साथ तस्वीरे लीं और एक अस्थायी आश्रय स्थल पर चाय पी। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरे सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा जब आत्मा संतुष्ट हो और हैमस्टट्रंग में दर्द हो। बकरी से फिर बच्चों से दोस्ती और फिर हमने वह चाय पी जो मुझे पसंद है। अधिकारियों ने बताया कि जरा हटके जरा बचके, अभिनेत्री ने यात्रा पर निकलने से पहले अनंतनाग जिले में मार्तंड सूर्य मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें