Amarnath Yatra 2023
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा रूट पर पौष्टिक आहार मिलेगा
अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ सेहत पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके लिए पर्याप्त स्वास्थ्य ढांचे के साथ निर्धारित फूड मैन्यू तय किया गया है। यात्रा ट्रैक पर जंक और फास्ट फूड नहीं परोसे जाएंगे, बल्कि सादा और पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाया जाएगा। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर जारी फूड मैन्यू लंगर संगठनों, फूड स्टालों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर लागू रहेगा।