फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान, साथ ही जानें गुफा के दो कबूतरों की कहानी और ये रहस्य

Sat, 13 Mar 2021 05:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 9
अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा शुरू होने की तारीख का एलान हो चुका है। यात्रा 28 जून से शुरू होगी और 22 अगस्त तक चलेगी। बाबा अमरनाथ की गुफा समुद्र तल से 18,600 मीटर की ऊंचाई पर है। अगर आप भी बाबा अमरनाथ के दर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों को विशेष ध्यान रखें। साथ ही जानिए पवित्र धाम के कुछ रहस्य...
विज्ञापन

2 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
ऐसी मान्यता है कि अमरनाथ की पवित्र गुफा में भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व की कहानी सुनाई थी। भगवान शिव साक्षात अमरनाथ गुफा में विराजमान रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भगवान शिव जब माता पार्वती को अमरकथा सुनाने जा रहे थे तो उन्होंने सबसे पहले पहलगाम में अपने नंदी का त्याग किया था। चंदनबाडी में अपनी जटा से चंदमा को मुक्त किया था।

 

4 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भगवान शंकर ने गले में धारण सांपों को शेषनाग नामक झील में छोड़ दिया था। इसके बाद शिवजी ने गणेशजी को महागुणस पर्वत पर छोड़ दिया। पंचतरणी में पांचों तत्वों का त्याग किया था।

 
विज्ञापन

5 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
भगवान शिव जब माता पार्वती को अमरकथा सुना रहे थें तो उसी समय माता को नींद आ गई। इस दौरान कबूतरों का एक जोड़ा भी इस कथा को सुन रहा था जिसके कारण ये कबूतर भी अमर हो गए। गुफा में आज भी कबूतरों का जोड़ा दिखाई देता है।

 
विज्ञापन

6 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
ऐसी मान्यता है कि इस गुफा की खोज बूटा मालिक नाम का एक गड़रिए ने थी। भेड़ चराने के दौरान बर्फीले और वीरान इलाके में उसकी मुलाकात एक साधु से हुई थी तब साधु ने बूटा को कोयले से भरी एक बोरी दी थी। बाद में घर पहुंचने पर सोने में बदल गई। आज भी बूटा मालिक के वंशजो को चढ़ावे का एक हिस्सा दिया जाता है।
विज्ञापन

7 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
यात्रा पर जाने के लिए नामित बैंक से ही अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। यात्रा के दौरान रेन कोट जरुर रख लें क्योंकि बेवक्त बारिश के चलते कभी भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

 

8 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
यात्रा के समय ऐसे बूट अपने साथ रखें, जिसकी पकड़ जमीन के साथ अच्छी हो। पहाड़ी पर चढने के दौरान अगर जूते अच्छे नहीं होंगे तो कोई भी अनहोनी हो सकती है। 

 
विज्ञापन

9 of 9
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
शारीरिक रूप से कमजोर लोग अपने साथ सिर दर्द, बीपी, पेट की दवा जरूर रख लें। अपने पास हमेशा पानी और ग्लूकोज रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। पानी अधिक पिएं और खाना कम खाएं। स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर अपने पास रखें।







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें