फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रिकॉर्ड की ओर अमरनाथ यात्रा 2019: 18 दिनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा पहुंचा 2,32,860 पार

Thu, 18 Jul 2019 09:21 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
श्री अमरनाथ यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड की ओर से बढ़ रही है। वीरवार को 13,849 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। कुल मिलाकर अब तक 2,32,860 शिव भक्तों ने अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं जम्मू स्थित आधार शिविर से सुबह बम-बम भोले के जयघोष लगाते हुए 169 छोटे बड़े वाहनों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4167 अमरनाथ यात्री पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुए। जत्थे में शामिल शिव भक्तों में 3211 पुरुष, 790 महिलाएं, 25 बच्चे और 141 साधु शामिल रहे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
भगवती नगर आधार शिविर में रोजाना देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रशासनिक प्रबंधों से यात्री संतुष्ट नजर आ रहे हैं। आधार शिविर जम्मू में माहौल शिवमय बना हुआ है। इस साल अभी तक मौसम भी यात्रा में बाधक नहीं बना है। पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से यात्रा निरंतर जारी है।

 

4 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि पिछले साल  कुल 285006 श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा पर आए थे, जबकि 2017 में 260003, 2016 में 320490 और 2015 में 352771 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमरनाथ यात्रा - फोटो : बासित जरगर
इस साल 15 अगस्त तक यात्रा चलनी है। अब तक 18 दिनों में ही श्रद्धालुओं का आंकड़ा  2,32,860 पर पहुंच चुका है और इस साल यात्रा नया रिकार्ड बना सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें