शनिवार से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो कोई बात नहीं हम आपको घर बैठे बाबा बर्फानी के दर्शन करवा रहे हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
पवित्र शिवलिंग की ये तस्वीरें पिछले हफ्ते की हैं। सर्दी के सीजन में बर्फबारी कम होने से ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि इस बार बाबा बर्फानी अपने पूरे आकार में नजर नहीं आएंगे लेकिन भोले के भक्तों के लिए इस बार भी हिमलिंग का आकार सामान्य है जो कि श्रद्धालुओं को निराश नहीं लौटने देगा।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : Amar Ujala
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड यात्रा मार्ग पर पड़ी बर्फ हटाने का काम करा रहा है। पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग (पहलगाम और बालटाल मार्ग) पर कुछ जगह काफी अधिक बर्फ जमी है, जिसे हटाया जा रहा है।
4 of 5
- फोटो : Amar Ujala
सूत्रों की मानें तो इस बार देशभर से बाबा के भक्तों का पंजीकरण भी पिछले साल से अधिक हुआ है। ऐसे में बड़ी तादाद में बाबा के भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पवित्र शिवलिंग के दर्शन किए।