फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : डिप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्मानित

विज्ञापन
1 of 10
जम्मू संभाग की प्रतिभा को सम्मान के लिए मंच मिला तो बच्चों के चेहरों की रौनक और आगे इससे भी बेहतर कर गुजरने का ज़ज्बा देखते ही बन रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

2 of 10
ये मेला था मेधावियों का। यह जमघट था अरमानों को पंख देकर ऊंची उड़ान भरने वाले परिन्दों का। गोलियों से घर बार छूटा तो क्या? तपते पहाड़ थे तो क्या? बहते दरिया थे तो क्या? एक दृढ़ निश्चय था आसमान छूने का।
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

3 of 10
अंतर्राष्ट्रीय सीमा की जीरो लाइन से लेकर दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे सुदूर गांवों के बच्चों ने वह स्थान हासिल किया कि डिप्टी सीएम, स्पीकर, शिक्षा मंत्री, सांसद, अनेक वरिष्ठ मंत्रियों और अफसरों ने कहा, शाबाश। हमें तुम पर नाज है। मंदिरों के शहर में ऐसे मेधावियों का मेला साल में एक ही बार लगता है।

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

4 of 10
मेधा का मतलब है- बुद्धि में नई-नई कोपलें फूटते रहना। नई कल्पना, नई खोज, नई स्फूर्ति और नया उत्साह। ये सब प्रतिभा के लक्षण हैं। भव्य और गरिमामय समारोह में जुटे इन मेधावी बच्चों के खिले हुए चेहरों पर प्रतिभा की दमक उन्हें मिलने वाले मेडल की चमक से कुछ कम न थी।
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

5 of 10
अमर उजाला का ये आयोजन, सिर्फ एक पड़ाव है जो इन मेधावी बच्चों को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचने के लिए एक नई उड़ान देगा। बच्चे पढ़ें और आगे बढ़ें- यही अमर उजाला का संकल्प है और सपना भी।
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

6 of 10
मेधावियों से डा. निर्मल सिंह, शिक्षा मंत्री नईम अख्तर और अन्य अतिथियों ने मंच पर सीधा संवाद किया। उनके बारे में जानने के लिए तमाम सवाल पूछे। मसलन, कहां से पढ़ाई की है।
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

7 of 10
समारोह में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी शांतमनु, आईजीपी जम्मू दानेश राणा, डीआईजी अशकूर वानी, जेडीए के वीसी मुबारक सिंह, गांधी नगर महिला कालेज की प्रधानाचार्य किरण बक्शी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

8 of 10
बारिश के बावजूद गांधी नगर वुमेन कालेज में सुबह से मेले सा माहौल था। जल्द से जल्द पंजीकरण कराकर अपनी सीट पर बैठने की होड़ सम्मान पाने के लंबे इंतजार की कहानी बयान कर रही थी।

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

9 of 10
पूरे जम्मू संभाग से 160 मेधावी बच्चे नौ बजे तक ऑडिटोरियम में पहुंच गए थे। कॉलेज के बाहर दूर-दूर तक वाहनों की कतार नजर आ रही थी।
विज्ञापन

PICS : ड‌िप्टी सीएम के हाथों ये होनहार हुए सम्‍मानित

10 of 10
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मानित हुए प्रतिभाशाली विद्यार्थी उस वक्त खुशी से फूले नहीं समाए, जब उन्हें समारोह में ही हाथों-हाथ अपने सम्मानित होते हुए फोटो भी उपलब्ध करा दिए गए। अमर उजाला की ओर से फोटो निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें