फिल्मी पर्दे पर फिर दिखेगा जन्नत का जलवा
- फोटो : अमर उजाला
कभी कश्मीर था बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग की प्राइम लोकेशन
60 के दशक में कश्मीर बॉलीवुड फिल्मों के लिए प्राइम लोकेशन मानी जाती थी। 1961 में आई फिल्म जंगली का पहला हाफ श्रीनगर के बर्फीले पहाड़ों में शूट किया गया था। शम्मी कपूर इस फिल्म में ‘चाहे कोई मुझे जंगली कहे’ गाने के साथ काफी लोकप्रिय हुए थे। जहां पहले कश्मीर की सुंदरता बॉलीवुड फिल्मों की पहचान थी वहीं 90 के दशक में कश्मीर में बढ़ते तनाव के चलते फिल्मों के सब्जेक्ट्स भी बदले। बॉलीवुड ने इस खूबसूरत घाटी में फैले डार्क पहलुओं को उजागर किया। इसमें मिशन कश्मीर से लेकर तहान, फना, रोजा, सिकंदर, हैदर जैसी फिल्में शामिल हैं।