उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई और पिता की हत्या के बाद जिले में कुछ जगह पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन (टीयूएम) की तरफ से धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। बुधवार रात हुए तिहरे हत्याकांड के चौथे दिन सामने आए इन पोस्टरों में लोगों को भाजपा से दूरी बनाने को कहा गया है। हालांकि पुलिस ने पोस्टरों को फर्जी बताते हुए इसकी जांच शुरू कर दी है।