फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी से रवाना होने लगे अतिरिक्त सुरक्षाबल, 50 हजार जवान आए थे सुरक्षा व्यवस्था संभालने

Tue, 03 Dec 2019 11:17 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
सेना का काफिला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पहली बार घाटी से चरणबद्ध तरीके से अब अतिरिक्त सुरक्षाबलों की वापसी हो रही है। करीब पांच कंपनियों को वापस भेजा गया है। हालात में सुधार होने पर यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के 5000 से ज्यादा जवान घाटी से रवाना हो चुके हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 4 से 5 अतिरिक्त कंपनियां रविवार को घाटी से रवाना की गईं।
विज्ञापन

2 of 6
सेना का काफिला - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लेने और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने की घोषणा से पहले कश्मीर में 50 हजार से अधिक सीएपीएफ के जवानों को भेजा गया था। इन जवानों की भूमिका घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने में महत्वपूर्ण रही।

 
विज्ञापन

3 of 6
सीआरपीएफ का काफिला - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार, कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में तैनात 20 कंपनियों को कश्मीर से वापस रवाना किया जाना है। इनमें से 16 बीएसएफ जबकि चार सीआरपीएफ की हैं। कश्मीर में हालात में और सुधार होने पर घाटी में तैनात सुरक्षा एजेंसियों के साथ विचार विमर्श कर अन्य कंपनियों को कश्मीर से धीरे-धीरे और चरणबद्ध तरीके से रवाना किया जाएगा।


 

4 of 6
सीआरपीएफ का काफिला - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षाबलों से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने बताया कि अन्य कंपनियों की रवानगी के बाबत फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं हैं। पांच अगस्त से पहले घाटी में केंद्रीय बलों के 50 हजार जवानों की घाटी में तैनाती की गई थी। यह जवान घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए लगाए गए थे। अब नवंबर में पड़ रही कड़ाके की सर्दी इनके लिए कानून-व्यवस्था की स्थिति से ज्यादा गंभीर बन गई है। जवानों को इन हालात में यहां रहने में दिक्कतें आ रही हैं।


 
विज्ञापन

5 of 6
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
अतिरिक्त बलों की तैनाती के चलते ही अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में रही थी। सुरक्षाबलों ने शहर के डाउनटाउन समेत सभी संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखी। अब धीरे-धीरे पूरी घाटी में जनजीवन लगभग पटरी पर लौट आया है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुरक्षाबलों का काफिला हाईवे से गुजरने के चलते रोका गया यातायात - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर के 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर मरम्मत कार्य और सुरक्षाबलों के वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए सोमवार को दिन में आम लोगों के वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। चार बजे तक सुरक्षा वाहनों की आवाजाही के बाद नागरिकों के वाहन छोड़े गए। गत दिनों भू-स्खलन से रामबन सेक्टर के कई हिस्सों में हाईवे को क्षति पहुंची है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें