फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता रजा मुराद बोले- दरिंदों के एनकाउंटर से मिला सुकून, तेलंगाना पुलिस को बधाई

Sat, 07 Dec 2019 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार अंशु शर्मा, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद ने हैदराबाद मामले में आरोपियों के एनकाउंटर को सुकून भरी खबर बताया। रजा मुराद ने कहा ‘यह एक बड़ी मिसाल है। जो जैसा करता है वैसा ही भरता है। मैं तेलंगाना पुलिस को बधाई देता हूं। ऐसा अपराध करने की यही सजा होनी चाहिए। जम्मू पहुंचे रजा मुराद ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि दिल्ली दुष्कर्म में जुर्म कबूल होने के बाद भी आज तक पीड़िता को इंसाफ नहीं मिल पाया है। ऐसे केस की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक अदालतें लगनी चाहिए। क्योंकि जिस न्याय में देरी हो जाए उसे न्याय नहीं कहा जा सकता।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद
अपनी आवाज और अभिनय से बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुके रजा मुराद ने अन्य कई मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। रजा मुराद ने कहा कि फिल्मों में विलेन असल जिंदगी में वैसे नहीं होते। कहा कि फिल्मों में दुष्कर्म के सीन भी उन्हें पसंद नहीं आए। लेकिन एक्टर के तौर पर उन्हें ऐसे दृश्य भी करने पड़े।

 
विज्ञापन

3 of 5
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद
कहा कि वह पर्दे पर बेईमानी का काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं। अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने को लेकर रजा ने कहा कि जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए। कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। कश्मीरी खुद को अलग न समझें। सरकार को भी दिल जीतने होंगे।

 

4 of 5
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद
जम्मू आने पर रजा ने कहा ‘मैं जम्मू तीसरी बार आया हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगा। इससे पहले में जगती में शरणार्थियों के एक कार्यक्रम में आया था। वह 1991-92 से अपने घरों से दूर हैं। उनके पुनर्वास के लिए भी जल्द कोई कदम उठाए जाने चाहिए।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉलीवुड अभिनेता रजा मुराद - फोटो : अमर उजाला
महंगाई पर उन्होंने कहा कि जनता की जरूरत की वस्तुओं पर महंगाई नियंत्रित होनी चाहिए। अभिनय में युवा प्रतिभाओं के लिए उन्होंने कहा कि प्रतिभा, मेहनत और तकदीर तीनों मिलकर सफलता दिलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें