बेलीचराना, चौथे पुल से महज सौ मीटर की दूरी पर एक स्लेटी रंग की बेकाबू कार रविवार को हवा में उछलकर एक मकान की छत पार कर आंगन में पहले से ही खड़ी दूसरी कार पर जा गिरी। गिरते समय कार के चारों पहिए ऊपर की ओर उठ गए। इस हादसे में कार में सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
2 of 6
jammu crime
- फोटो : Amar Ujala
कार जिस मकान के आंगन में गिरी, वहां कुछ समय पहले ही बच्चे खेल रहे थे, जो बाल-बाल बचे हैं। कार में सवार लोगों को बमुश्किल क्षतिग्रस्त कार से निकाला गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों युवकों ने नशा किया हुआ था। उनके मुंह से काफी बदबू आ रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
jammu crime
- फोटो : Amar Ujala
तेज रफ्तार कार बेलीचराना चौकी की ओर से आई और रंजीत सिंह के मकान की छत को पार करते हुए आंगन में खड़ी उनकी कार पर धड़ाम से गिरी। इससे रंजीत सिंह की कार पिचक गई। बेकाबू कार के पहिये हवा आसमान की ओर खड़े हो गए थे। तेज धमाके जैसा शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। रास्ते में जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने जाम हटवाया।
4 of 6
jammu crime
- फोटो : Amar Ujala
छत से होकर किनारे से नीचे गिरने से पहले बेकाबू कार ने मकान के किनारों को तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और कार के दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। बेलीचराना पुलिस चौकी प्रभारी रंजीत सिंह रायो के मुताबिक चारों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया है, अभी वे होश में नहीं हैं। फिलहाल पुलिस ने लापरवाही के साथ गाड़ी चलाने के जुर्म में कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 6
accident
- फोटो : Amar Ujala
आयल टैंकर से टकराती तो होता बड़ा हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस तरह से बेकाबू कार हवा में उछलकर करीब बीस फीट नीचे एक मकान के आंगन में आकर गिरी है, यदि सड़क पर खड़े ऑयल टैंकर से टकराती तो कार में सवार लोगों की जान भी जा सकती थी। फिलहाल घायलों को गंभीर चोटें आई हैं।
सहम गई थीं घर की महिलाएं
हादसे के बाद मकान मालिक रंजीत सिंह, उनकी पत्नी, बच्चे आसपास के लोग बड़ी तादाद में जुट गए। रंजीत सिंह कार को बार-बार देखकर चिंता में पड़ गए थे कि यदि उनके बच्चे बाहर होते तो उन्हें काफी चोटें आ सकती थी। घर की महिलाएं भी सहमी हुई बाहर निकल आईं और मकान की छत पर जाकर खड़ी हो गईं। रंजीत सिंह पूछते रहे इस हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है?