फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आग से पूरा गांव तबाह, 84 मकान जले

Sun, 16 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
विज्ञापन
1 of 10
kistwar - फोटो : Amar Ujala
किश्तवाड़ जिले के वाड़वन इलाके का सुखनाई गांव जलकर राख हो गया। गांव के एक मकान में लगी आग पूरे गांव में फैल गई। 
विज्ञापन

2 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
कुल 86 में से 84 मकान पूरी तरह जल गए। 120 परिवार बेघर हो गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
80 गौशालाएं, एक मस्जिद, एक मजार, एक मिडिल स्कूल, दो वाटर मिल, एक हेल्थ सब सेंटर सहित कुछ दुकानें भी जल गईं। दर्जनों मवेशियों के भी झुलसने की सूचना है।

4 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
शनिवार देर शाम सुखनाई गांव के एक मकान में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गांव चपेट में आ गया। अधिकतर मकानों में लकड़ी का अधिक इस्तेमाल होने से आग तेजी से फैली। मकानों में रखा सामान राख हो गया। 
विज्ञापन

5 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
लोग ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। दूरदराज क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने रविवार को हेलीकाप्टर से राहत सामग्री पहुंचाई। रेड क्रॉस और जिला कोष से राहत दी गई। 
विज्ञापन

6 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
ग्रामीणों को कुल चार लाख रुपये नकद, 100 कंबल, सोलर लाइट, टेंट, दवाइयां एवं अन्य खाने-पीने की सामग्री दी गई है। 
विज्ञापन

7 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
घटना की जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री व किश्तवाड़ के विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी फिरदौस अहमद टाक, डिवीजनल कमिश्नर पवन कोतवाल, जिला उपायुक्त गुलाम नबी बलवान, एसएसपी संदीप वजीर हेलीकाप्टर से वाड़वन पहुंचे और हालात का जायजा लिया। मंत्री और एमएलसी ने पीड़ित ग्रामीणों को जल्द उचित मुआवजा देने का भरोसा दिया।

8 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
डीसी किश्तवाड़ गुलाम नबी बलवान ने बताया कि  बेघर हुए करीब 120 परिवारों के रहने के लिए अस्थायी प्रबंध तो किया जा रहा है, पर आने वाले समय में बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए उन्हें किराए के मकानों में रहने के लिए आर्थिक मदद (मकान का किराया) दी जाएगी। 

9 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala

प्रति परिवार तीन हजार रुपये छह महीने तक दिए जाएंगे। लोगों को तीन महीने का राशन भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

10 of 10
kishtwar - फोटो : Amar Ujala
अधिकारियों को राहत कार्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें