फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में नहीं थम रही हिंसा,हिंसक प्रदर्शनों में 50 से अधिक लोग घायल

Sat, 24 Sep 2016 06:50 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
kashmir - फोटो : PTI
विज्ञापन
घाटी में शनिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच तनावपूर्ण शांति रही। हिंसा में एक युवक की मौत के बाद हंदवाड़ा में कर्फ्यू लगा दिया गया, जबकि घाटी के अन्य हिस्सों में पाबंदियां रहीं। तनाव को देखते हुए बारामुला जिले में मोबाइल सेवा ठप कर दी गई। कुछ स्थानों पर सुरक्षा बलों पर पथराव की घटनाएं हुईं। हिंसक झड़पों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

अनंतनाग जिले के चांगस इलाके में रैली निकालने से रोकने पर टकराव शुरू हो गया। भीड़ ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले तथा पेलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कई इलाकों में फिर से कर्फ्यू

kashmir - फोटो : PTI
हंदवाड़ा के अलावा श्रीनगर के नौहट्टा, खानयार तथा एमआर गंज पुलिस थाना क्षेत्रों में भी कर्फ्यू जारी रहा। घाटी के अन्य इलाकों में चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक जारी है।

अलगाववादियों ने सभी तहसील मुख्यालयों पर मार्च का आह्वान किया था। इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। उधर, बंद की वजह से सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। हालांकि, सड़कों पर अन्य दिनों की तुलना में वाहन अधिक दिखे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें