फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#uriattack:आतंकियों के पास मिले नक्शे से हो सकता है बड़ा खुलासा

Sat, 24 Sep 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
उड़ी में ऑपरेशन के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
उड़ी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हमला करने वाले आतंकियों के पास दो नक्शे (मानचित्र) भी थे।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने नक्शे की जांच के दौरान उसमें उड़ी की पूरी भौगोलिक स्थिति का ब्योरा पाया है। ब्रिगेड मुख्यालय सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों को नक्शे में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि उड़ी में नेशनल हाईडल पॉवर कारपोरेशन की बिजली परियोजना भी है। जांच में जुटी एनआईए ने तमाम पहलुओं को खंगालने की कवायद तेज कर दी है।

इस बीच सेना ने ब्रिगेड मुख्यालय से सटे बारह गांवों के मुखियाओं से संपर्क किया है। इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ ही पूछताछ की जा रही है ताकि घुसपैठ से संबंधित कोई सुराग मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनआईए ने सेलफोन से संबंधित डाटा सौंपा

uri - फोटो : PTI
ये भी खबर है कि सेना ने चारूंडा और गोलाहां गांवों में सर्च तेज कर दी है। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घुसपैठ करने के बाद आतंकियाें ने हमले से पूर्व कहीं इन गांवों में किसी घर में पनाह तो नहीं ली थी। दोनों गांवों में कुल 603 घर हैं और आबादी चार हजार के करीब है।

उधर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एनआईए को हमले से 24 घंटे पहले की सेलफोन कॉल और इंटरनेट डाटा यूसेज की डिटेल सौंप दी है। इसमें इलाके के तमाम एक्टिव सेल फोन और इंटरनेट सर्फिंग से जुड़ा डाटा शामिल है।

एनआईए ने डाटा खंगालना शुरू कर दिया है। सेलफोन और इंटरनेट के संदिग्ध इस्तेमाल की बात सामने आती है तो एनआईए संबंधित यूजर से पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें