फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डल झील में 70 फुट ऊंचा तिरंगा फहराकर घाटी के युवाओं ने पाकिस्तान को दिया जवाब, देखिए तस्वीरें

Wed, 24 Mar 2021 10:32 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
डल झील पर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के युवाओं ने श्रीनगर की डल झील के बीचों बीच स्थित चार चिनारी में 70 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराकर पाकिस्तान दिवस पर पड़ोसी मुल्क को करारा जवाब दिया। युवाओं ने कहा, वह कश्मीर में अमन और शांति चाहते हैं। दुआ करते हैं कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आए और एक अच्छा पड़ोसी बने। उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और वह अपने देश के साथ खड़े हैं।  खराब मौसम के बावजूद युवाओं ने चार चिनारी में कार्यक्रम का आयोजन किया।       

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डल झील पर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम में श्रीनगर म्युनिसिपल कारपोरेशन (एसएमसी) के डिप्टी मेयर, काउंसलर और काफी संख्या में कश्मीरी युवा मौजूद रहे। हर किसी के चहरे पर एक खुशी की भावना देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
डल झील पर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
एसएमसी के डिप्टी मेयर परवेज कादरी और डल झील में सफाई अभियान की शुरूआत करने वाली छोटी बच्ची जन्नत ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान की गूंज सीमा पार तक गूंजी। साथ ही सभी ने तिरंगे को सलामी दी।

4 of 5
डल झील पर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के आयोजक और काउंसलर आकिब रेंजू ने कहा कि कार्यक्रम के साथ ही डल झील की सर्फाई के लिए अभियान भी शुरू किया गया है। जगह-जगह तिरंगे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डल झील पर कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में युवा पैसों की खातिर नहीं, बल्कि अपने देश के लिए आए हैं। हम दुआ करते हैं कि यहां अमन और शांति का माहौल पैदा हो और हमारा पड़ोसी हमारे लिए अच्छा बने। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, हमें पाकिस्तान से कुछ लेना-देना नहीं है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें