फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो 5 मौके जब भारत के विध्वंसक जवाबों से ध्वस्त हुई पाक की नापाक साजिश

Tue, 23 May 2017 08:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 5
indian army - फोटो : File Photo
नौशेरा की एलओसी पर पाकिस्तान को भारतीय सेना के विध्वंसक जवाब के बाद भले ही सीमा पार के दुश्मनों के दांत खट्टे हो गए हों लेकिन ये पहली बार नहीं जब सेना के जवानों ने पाकिस्तान को अपनी शौर्यपूर्ण कार्रवाई के जरिए करारा जवाब दिया हो। जानें कौन से हैं वो 5 मौके जब सेना के पराक्रम के आगे ध्वस्त हो गए पाकिस्तानी मंसूबे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
एलओसी पार करके ध्वस्त किए गए आतंकी कैंप 29 सितंबर 2016 को पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान पैरा कमांडोज ने एलओसी पार करते हुए कई आतंकी कैंपों को ध्वस्त कर दिया था। बारामुला के उड़ी सेक्टर में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद एक बड़ी जवाबी कार्रवाई करते हुए आर्मी की स्पेशल फोर्स के कमांडोज द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की गई। इस दौरान एलओसी पार सेना के इस आपरेशन के दौरान 30 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
जब सीमा पार बीएसएफ ने मार गिराए 15 पाक रेंजर्स
पाकिस्तान की ओर से अक्टूबर 2016 में हुई सीजफायर की घटनाओं के बाद सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों के द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई थी। पाकिस्तान की ओर से सुंदरबनी और नौशेरा में गोलाबारी की इन घटनाओं के बीच जवानों द्वारा माकूल जवाब की कार्रवाई की गई। इस जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पार 15 पाक रेंजर्स को मार गिराया गया था। 

4 of 5
indian army - फोटो : File Photo
ढेर किए गए 4 पाकिस्तानी सैनिक
इससे पहले 18 अप्रैल को भी एलओसी पर नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया था। जवाबी कार्रवाई में सेना ने चार पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था। पाकिस्तान ने रविवार को लाम सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले गांवों बाबा खोड़ी, मानपुर, डनका, लंगर, कलसिया, नभ, कडाली, सेर, मकड़ी, भवानी, झांगड़ और सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे गए थे जिसके जवाब में सेना की ओर से ये बड़ी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक - फोटो : File Photo
नवंबर में मार गिराए थे 7 पाकिस्तानी सैनिक
पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में सात पाकिस्तानी सैनिक मार गिराए। पाकिस्तान की ओर से भी उसके सात जवानों की मौत की पुष्टि की गई थी। नवंबर में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों के एक दल को घुसपैठ कराने के लिए भिंबर में भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई थी। हालांकि, भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। इसी दौरान जवाबी कार्रवाई सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें